लाइव टीवी

गंगा उद्वह योजना के प्रथम फेज का सीएम नीतीश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण, गया, नवादा पटना की बुझेगी प्यास

Updated Aug 29, 2020 | 22:42 IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना के हथीदह में उद्वह योजना के तहत प्रथम चरण का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।

Loading ...
गंगा उद्वह योजना के पहले फेज का नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना जिले में हथीदह पहुॅचकर गंगा उद्वह योजना के प्रथम फेज का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गया, बोधगया, राजगीर एवं नवादा के लिए पेयजल हेतु शुरु की गई गंगा उद्वह योजना के प्रथम फेज के निर्माण स्थल जाकर जानकारी ली। गंगा किनारे बन रहे इंटेक पंप हाउस के निर्माण के संबंध में भी वे ताजा जानकारी से अवगत हुये। 

सीएम नीतीश कुमार ने खुद किया निरीक्षण
निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस ने गंगा वाटर लिफ्ट प्रोजेक्ट फेज 1 के स्किमैटिक डायग्राम के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पाइप लाइन रूट की जानकारी लेने के क्रम में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं वरिष्ठ अभियंताओं को कई आवश्यक दिषा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर राजेंद्र सेतु के सामानांतर बनाये जा रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली, जिसे 2022 में पूरा किया जाना है।

मुख्यमंत्री ने गंगा रीवर इंटेक सोर्स के निर्माण की तकनीकी विशिष्टता एवं कार्य प्रगति की ली जानकारी, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

  1. गंगा किनारे बन रहे इंटेक पंप हाउस के निर्माण के संबंध में भी ली जानकारी।
  2. गंगा वाटर लिफ्ट प्रोजेक्ट फेज 1 के स्किमैटिक डायग्राम के माध्यम से मुख्यमंत्री को जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव हंस ने दी विस्तृत जानकारी।मुख्यमंत्री ने पाइप लाइन रूट की जानकारी लेने के क्रम में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं वरिष्ठ अभियंताओं को दिए आवश्यक निर्देश। 
  3. मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाये जा रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। इस पुल को 2022 में पूरा किया जाना है।
  4. स्थल निरीक्षण के पष्चात मुख्यमंत्री ने गंगा उद्वह योजनान्तर्गत राजगीर एवं गया तक पाइपलाइन के रूट एवं जलाशय स्थल का हवाई सर्वेक्षण कर अधिकारियों को दिये आवष्यक दिषा-निर्देश।

निरीक्षण के दौरान बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री थे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री संजय झा, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री श्री नीरज कुमार, मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार, सचिव, जल संसाधन श्री संजीव हंस, आयुक्त, पटना प्रमंडल श्री संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज, श्री संजय सिंह, जिलाधिकारी पटना, श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना, श्री उपेन्द्र शर्मा सहित जल संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे।स्थल निरीक्षण के पष्चात मुख्यमंत्री ने गंगा उद्वह योजनान्तर्गत राजगीर एवं गया तक पाइपलाइन के रूट एवं जलाषय स्थल का हवाई सर्वेक्षण कर अधिकारियों को आवष्यक दिषा-निर्देश दिये।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।