लाइव टीवी

Patna Elevated Road: पटना के इन दो मार्गों पर रॉकेट की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन, लोगों का सफर होगा असान

Updated Apr 15, 2022 | 19:28 IST

Patna Elevated Road: राजधानी समेत पूरे बिहार को जाम मुक्त बनाने के लिए लगातार योजनाएं बनाई जा रहीं हैं। एलिवेटेड रोड एवं फ्लाईओवर का जाल बिछाया जा रहा है। ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो और लोग कम समय में ज्यादा से ज्यादा सफर कर सके।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
पटना में होगा एलिवेटेड रोड एवं फ्लाईओवर का निर्माण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • पटना में सड़कों का होगा चौड़ीकरण
  • भविष्य में सूबे से गुजरेंगी कई एक्सप्रेस-वे
  • परियोजनाओं में आएगा 12 हजार करोड़ का खर्च

Patna Elevated Road: पटना एवं अन्य हिस्सों से आने वाले समय में कई एक्सप्रेस-वे होकर गुजरेंगी। बिहार सरकार सड़क निर्माण और मरम्मत पर खासा ध्यान दे रही है। मरम्मत और इन सड़क परियोजनाओं में हजारों करोड़ की लागत आएगी। नौ महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत के साथ उनका चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इनमें से कुछ को अतिरिक्त विस्तार दिया जाएगा।

निर्माण, मरम्मत और चौड़ीकरण की इन परियोजनाओं में सरकार 12 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह जानकारी राज्य के सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने दी। मंत्री के अनुसार इन परियोजनाओं के लिए 30 जून तक टेंडर आमंत्रित किया जाएगा, जिससे काम जल्द शुरू हो सके। दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा।

बनाये जाएगे बेहतर रूट

पटना रिंग रोड अंतर्गत शेरपुर-दिघवारा के पास गंगा नदी पर भी पुल का निर्माण किया जाएगा, जिस पर सैकड़ों करोड़ रुपए खर्च होंगे। निर्माण पूरा होने पर पटना रिंग रोड पर यातायात और भी सुविधाजनक हो जाएगी। इसके अलावा अदलवारी-मानिकपुर सड़क भी चार लेन की बनेगी। गलियां बढ़ाने के साथ-साथ इस रूट को और भी बेहतर बनाया जाएगा, जिससे वाहनों की रफ्तार बढ़ सके।


फोरलेन की जाएंगी सड़कें
बिहार में सड़कों का जाल बिछाने की योजना के तहत मानिकपुर-साहेबगंज सड़क को और चौड़ा किया जाएगा। यह सड़क अब चार लेन की बनेगी, जिससे अधिक से अधिक संख्या में वाहन सुचारू रूप से चल सके। साहेबगंज-अरेराज सड़क भी चार लेन की बनाई जाएगी। वर्तमान में यह सड़क कम चौड़ी है। इसकी रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है।

भारतमाला परियोजना की शेष सड़क शीघ्र बनेंगी
भारतमाला परियोजना के तहत शेष 373 किलोमीटर सड़क परियोजनाओं का निर्माण अभी शेष है। उसे जल्द से जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया गया है। परियोजना अंतर्गत राम-जानकी मार्ग अंतर्गत आने वाले सीवान-मशरख मार्ग को भी चौड़ा किया जाएगा। यह सड़क चार लेन की बनेगी। वहीं, बहादुरगंज-किशनगंज रोड को 4 लेन बनाने की योजना है। इसके अलावा चोरमा-बैरगनिया को टू लेन रोड में बदला जाएगा। सहरसा से उमगांव जाने वाली सड़क भी दो लेन की बनेगी।


परियोजनाओं पर आने वाली अनुमानित खर्च
-राम जानकी मार्ग अंतर्गत 51.85 कीलोमीटर के सीवान-मसरख-पठान सड़क खंड को फोर में बदलने के लिए 1350.75 करोड़ रुपए। 
-37.03 कीमी लंबी चोरमा-बैरगनिया के टू लेन में उन्नयन कार्य के लिए 597.71 करोड़ रुपए।
-38.54 किमी लंबी सहरसा उन गांव के टू लेन में उन्नयन कार्य के लिए 605. 11 करोड़ रुपए।
-23.08 किमी लंबी बहादुरगंज-किशनगंज पथ को फोरलेन करने के लिए 470. 31 करोड़ रुपए।
-पटना रिंग रोड अंतर्गत 15 कीमी शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य के लिए 5,134 करोड़ रुपए।
-19.38 कीमी लंबी दानापुर बिहटा एलिवेटेड पथ के लिए 2,507 करोड़ रुपए।
-40 कीमी लंबी अदलवारी-मानिकपुर पथ को फोरलेन करने के लिए 846 करोड़ रुपए।
-39.64 किमी लंबी साहिबगंज-अरेराज राजपथ को फोरलेन करने के लिए 833.25 करोड़।
-42 किमी लंबी मानिकपुर-साहिबगंज सड़क को फोरलेन करने के लिए 9,18.06 करोड़।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।