लाइव टीवी

Patna Weather Alert: पटना में गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, अप्रैल में ही झेलनी पड़ रही मई-जून जैसी तपिश

Updated Apr 07, 2022 | 15:32 IST

Patna Weather Alert: गर्मी अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। राजधानी में वर्षों का रिकॉर्ड टूट चुका है। आमजन सूर्य की तपिश से बेहाल हो रहे हैं। चैत में ही जेठ जैसी गर्मी पड़ रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
गर्मी से राहत के लिए आइसक्रीम खाते युवा
मुख्य बातें
  • दो महीने पहले ही अधिकतम तापमान शिखर पर
  • सूरज की तेज किरणों से बेहाल हो रहे शहरवासी
  • आगे भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

Patna Weather Alert: गर्मी इस सीजन में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। पटना सहित कई जिले लू की चपेट में हैं। अप्रैल में जून सी गर्मी महसूस हो रही है। इस समय 15 साल का रिकॉर्ड टूटा है। गर्मी की रफ्तार यही रही तो जल्द 41 साल का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।  इससे पहले पटना में 29 अप्रैल 1980 को पारा 44.6 डिग्री दर्ज किया गया था। पटना समेत राज्य के कई जिलों का तापमान 41 के पार हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सीजन में लू भी ज्यादा चलने वाली है। अप्रैल में पटना के अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

अभी दो दिन गर्मी की ऐसी ही स्थिति

तीन दिनों से पटना में हीट वेव की स्थिति है। दोपहर 12-2 बजे तक तापमान 42-45 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। फिलहाल ऐसी स्थिति दो दिनों तक बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग बक्सर, बांका, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मार्च-अप्रैल में पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया, जिस कारण बारिश नहीं हो सकी। वहीं, राजस्थान से शुष्क गर्म हवा आ रही है। इसी कारण कई जिले लू की चपेट में आ गए।

पूरवा-दक्षिण में पछुआ हवा से तापमान में उतार-चढ़ाव

उत्तर बिहार के तापमान में उतार-चढ़ाव का कारण है पूरवा-दक्षिण में पछुआ हवा है। इस बारे में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में पुरवा-पछुआ हवा के कारण तापमान में थोड़ा अंतर रहा है। दक्षिण बिहार में पछुआ की स्थिति मजबूत दिख रही है। राजस्थान से आ रही गर्म शुष्क हवा से तापमान में वृद्धि का एक कारण है। अप्रैल अंत तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार बन रहे हैं। शुष्क पछुआ हवा का प्रवाह राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। इस कारण राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों के दक्षिण मध्य भाग में विशेष रूप से लू का कहर जारी रहेगा। 

बक्सर 42.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में बक्सर 42.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा। पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की वृद्धि के साथ 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 

वर्ष-तिथि -पारा

2021- 28-42
2020-07-38.8
2019-28-42.6
2018-19-40.3
2017-29-41.6

वर्ष-तिथि-पारा
2016-30-44.5
2015-22-40.4
2014-26-42.1
2013-30-41.5
2012-30-41.3

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।