लाइव टीवी

Patna Administration New Plan : पटना में अपराध कम करने की नई पहल, टीनएजर्स को जागरूक करेगा प्रशासन

Updated May 13, 2022 | 17:32 IST

Patna Administration New Plan : राजधानी में अपराध लगातार बढ़ रहा है। पुलिस की 24 घंटे की गश्त भी नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में अब प्रशासन अपराध के प्रति झुकाव रखने वाले किशोरों को जागरूक करेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
किशोरों को आपराधिक झुकाव से बाहर निकालेगा प्रशासन
मुख्य बातें
  • गन फ्री दानापुर बनाने की पहल एएसपी ने की शुरू
  • गन के प्रति बच्चों एवं किशोरों में बढ़ रही रुचि को बताया चिंताजनक
  • 14 साल से 18 साल के बच्चों को अनुमंडल प्रशासन करेगा जागरूक

Patna Administration New Plan : पटना के दानापुर इलाके में बच्चों एवं किशोरों में गन के प्रति काफी झुकाव देखने को मिल रहा है। इस क्षेत्र में अपराध का भी ग्राफ बढ़ा है। इसमें किशोरों की संलिप्तता सामने आती रही है। ऐसे में अब दानापुर अनुमंडल प्रशासन किशोरों को जागरूक करने का काम करेगी। दानापुर अनुमंडलीय पदाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय एएसपी अभिनव धीमन के सहयोग से गन फ्री दानापुर अभियान चलाया जाना है। दरअसल, दानापुर अनुमंडलीय पदाधिकारी विक्रम विरकार के स्तर पर किशोरों में बढ़ती अपराधिक रुचि पर चिंता जाहिर की जाती रही है। 

एएसपी अभिनव धीमन का कहना है कि, अब टीनएजर्स तक गन का कल्चर पहुंच रहा है। हाल में पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों में भय पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कई प्राइवेट गार्ड एवं ऐसे लोगों को जेल भी भेजा गया है। 

किशोरों में हथियारों के प्रति आकर्षण को कम करना मकसद

इस अभियान के तहत दानापुर इलाके में 14 साल से लेकर 18 साल तक के किशोरों का जागरूक किया जाएगा। इनमें बढ़ रहे हथियारों के प्रति आकर्षण को कम किया जाएगा। 

बच्चों में खेल के लिए प्रति रुचि बढ़ाई जाएगी

बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित किया जाएगा। क्षेत्र में खेल का मैदान बनवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम विरकर ने बताया कि, खेल मैदान नहीं होने से बच्चे खाली बैठे रहते हैं। ऐसे में उनमें असामाजिक गतिविधियों में झुकाव बढ़ने लगता है। जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल, हॉकी एवं अन्य खेलों का आयोजन शुरू कराया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि, खेल में भाग लेने से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होगा। इसके साथ ही खेल के आधार पर उनको सरकारी नौकरी लेने में भी मदद मिलेगी। इससे दूसरे बच्चे भी असामाजिक गतिविधियों से बाहर निकलेंगे। फिर इससे क्षेत्र में टीनएजर्स द्वारा दी जा रही वारदात भी कम होंगी । 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।