लाइव टीवी

पटना में डॉक्टर ने लेडी इंस्पेक्टर के 'डर्टी पिक्चर्स' दोस्तों को भेजे, पकड़े जाने पर ऐसा हुआ हाल

Updated Aug 08, 2022 | 16:18 IST

Patna Police: राजधानी में एक डॉक्टर पर लगे यौन शोषण के आरोप मामले में नया खुलासा हुआ है। डॉक्टर ने महिला दरोगा से दुष्कर्म किया था और उसकी अश्लील तस्वीरें अपने दोस्तों को भेज दी थीं। यह बात महिला दरोगा को पता चलने पर उसने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर और उसके अस्पताल के बाउंसर को जेल भेज दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिला दरोगा से सगाई कर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर दी
मुख्य बातें
  • शहर के राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत था डॉक्टर
  • महिला दरोगा ने दीघा थाने में दर्ज करवाई थी प्राथमिकी
  • डॉक्टर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अस्पताल के बाउंसरों ने किया था हमला

Patna Crime News: शास्त्री नगर पुलिस ने राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर पुलिस टीम पर हमला करने वाले डॉ. शिवम आनंद और बाउंसर प्रभात को जेल भेज दिया है। शहर की एक महिला दरोगा से डॉ. शिवम ने दुष्कर्म किया था। फिर उसकी अश्लील तस्वीरें अपने दोस्तों को भेज दी थीं। इसके खिलाफ महिला दरोगा ने दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। 

इस पर पुलिस ने जब डॉक्टर को पकड़ा तो अस्पताल के बाउंसरों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। दरोगा की वर्दी फाड़ दी थी। इस बारे में शास्त्री नगर थाना अध्यक्ष रामशंकर सिंह का कहना है कि, पुलिस पर हमले के आरोपी डॉ., बाउंसर दीपक समेत एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

सीसीटीवी फुटेज से की जा रही दोषियों की पहचान

थाना अध्यक्ष रामशंकर सिंह का कहना है कि, पुलिस टीम पर हमला करने वालों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की जा रहा है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। दरअसल, महिला दारोगा की सगाई डॉक्टर के साथ हुई थी। इस बीच डॉक्टर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसकी तस्वीरें भी खींच लीं। इतना ही नहीं सगाई तोड़ने के बाद पीड़िता के परिवार द्वारा 14 लाख रुपए वापस मांगने पर डॉक्टर ने लौटाने से इंकार कर दिया। कहा कि, पैसे मांगे तो अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर दी जाएंगी। तब जाकर दरोगा ने दीघा थाने में दुष्कर्म, रुपए ठगने समेत अन्य आरोपों के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई। 

अश्लील तस्वीरें वायरल होने की जानकारी के बाद तोड़ी सगाई

महिला दरोगा को जब पता चला कि उसके होने वाले पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें अपने दोस्तों में वायरल कर दी हैं तो उसने सगाई तोड़ डाली। इसके बाद आरोपी डॉक्टर को सबक सिखाने के लिए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। पीड़िता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी 14 लाख रुपए लेने के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहता था। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।