लाइव टीवी

Patna: अप्रैल से पटना में 33 बीमारियों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, पोर्टल पर डाटा होगा फीड

Updated Mar 23, 2022 | 22:33 IST

Patna Disease Monitor: अप्रैल से पटना में 33 बीमारियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं बीमारियों से जुड़ा सभी डाटा पोर्टल पर फीड किया जाएगा। बीमारी की जानकारी मिलते ही उसकी रोकथाम के लिए काम किया जाएगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आइएचआइपी पोर्टल पर डेटा किया जाएगा फीड
मुख्य बातें
  • आइएचआइपी पोर्टल पर डेटा किया जाएगा फीड
  • बीमारी की जानकारी तुरंत सरकारी अस्पतालों के प्रमुख को मिलेगी
  • बीमारी की तत्काल रोकथाम का होगा काम

Patna Disease Monitor: पटना में 33 बीमारियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसका मतलब है कि बीमारी की जानकारी होते ही उसकी रोकथाम पर काम किया जाएगा। आइएचआइपी पोर्टल पर डेटा फीड करने से रियल टाइम मॉनिटरिंग से किसी भी बीमारी की जानकारी तुरंत ही वहां के सरकारी अस्पतालों के प्रमुख को मिलेगी। इससे उस बीमारी पर तत्काल अंकुश लगाया जा सकेगा।

आइडीएसपी के पोर्टल पर हो रही रिपोर्टिंग
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में 33 तरह की बीमारियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा 31 मार्च के बाद से शुरू करने की योजना है। इसके लिए बीमारी की जानकारी को इंट्रीगेटेड हेल्थ इंर्फोमेशन प्लेटफॉर्म (आइएचआइपी) पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग इस कार्य के सफल क्रियान्वयण के लिए हर स्तर पर तैयारी कर रहा है। अभी इसकी रिपोर्टिंग इंट्रीगेटेड डीजिज सर्विलांस प्रोग्राम (आइडीएसपी ) के पोर्टल पर की जा रही है।

मरीजों का डाटा ऑनलाइन फीड करना होगा
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आइएचआइपी पोर्टल पर डेटा फीड करने से रियल टाइम मॉनिटरिंग से किसी भी बीमारी की जानकारी तुरंत ही वहां के सरकारी अस्पतालों के प्रमुख को मिलेगी। इससे उस बीमारी पर तत्काल अंकुश लगाया जा सकेगा। इसके अलावा केंद्र स्तर पर भी पोर्टल के द्वारा बीमारियों पर नजर रखी जा सकेगी। पोर्टल पर बीमारियों की जानकारी को अपडेट करने के लिए एएनएम को अनमोल नाम से टैबलेट भी दिया गया है। इस टैब के माध्यम से एएनएम को तुरंत ही मिलने वाले सभी मरीजों का डाटा ऑनलाइन फीड करना होगा।

डीजी हेल्थ तक पहुंचे बीमार की जानकारी
गांव में किसी दूसरी बीमारी के मरीज भी मिलते हैं तो उनकी जानकारी इस पोर्टल पर तुरंत अपलोड की जायेगी। जितने लोग पीड़ित होंगे, उनकी संख्या पोर्टल पर उसी समय फीड करनी होगी। रियल टाइम लोकेशन भी फीड करनी होगी। मरीजों की संख्या फीड होते ही सीएचसी प्रभारी, सिविल सर्जन और अन्य अधिकारियों को इसका संदेश पहुंच जायेगा। सीएचसी प्रभारी को उस पर तत्काल टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए रिमार्क डालना होगा। इसकी जानकारी डीजी हेल्थ तक के पास पहुंचेगी।

मरीज का पूरा अपडेट रखा जायेगा
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आइएचआइपी पोर्टल पर रिकार्ड ऑनलाइन होने से पीएचसी और सीएचसी स्तर तक मरीज का पूरा अपडेट रखा जायेगा। बीमारियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग और लोकेशन के अलावा आईएचआइपी पर कोविड से संबंधित जानकारी भी मिल सकेगी। इस पोर्टल के संचालन से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है।

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।