लाइव टीवी

Patna Waterlogging: 957 करोड़ रुपए से पटना को जलजमाव से बचाया जाएगा, शहर को 7 जोन में बांट कर होगा काम

Updated Jul 06, 2022 | 15:16 IST

Patna Municipal Corporation: तीन साल पहले बारिश के पानी में डूबे पटना को इस बार जलजमाव नहीं झेलना पड़े, इसलिए सरकार का विशेष ध्यान है। अब शहर के नगर निगम, नगर परिषदों को इसके लिए विशेष फंड जारी किया गया है। ताकि जल निकासी में संसाधनों की कमी आड़े न आए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पटना में जलजमाव से बचाव पर खर्च होंगे करोड़ों रुपए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • कैबिनेट ने जलजमाव से बचाव के लिए जारी किया फंड
  • पटना, दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर निकाय में जल निकासी की संरचनाओं के निर्माण के लिए फंड जारी
  • दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर निकाय को 2 जोन में बांटा गया

Patna Waterlogging: पटना शहर के सभी नगर निकायों को कैबिनेट ने जल निकासी की संरचानाओं को बनाने के लिए विशेष फंड जारी किया है। कैबिनेट ने पटना नगर निगम, दानापुर नगर परिषद, खगौल नगर परिषद और फुलवारी शरीफ नगर परिषद में जल निकासी के इंतजाम के लिए 957 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। 

बरसात के बाद पटना नगर निगम को 7 जोन में बांटा जाएगा। जबकि दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर निकायों को 2 जोन में बांटकर कंप्रिहेंसिव स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनवाया जाएगा। बुडको को काम कराने की जिम्मेदारी मिली है। 

शहर के इन इलाकों से जल निकासी को 115.67 करोड़ होगा खर्च

कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को निर्णय लिया गया कि, आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय-2 के तहत पटना शहर के पटेल नगर, पाटलिपुत्र, बोरिंग रोड समेत कई इलाकों के करीब 1912 हेक्टेयर क्षेत्र में जल निकासी का प्रबंध किया जाएगा। इन इलाकों में जल निकासी के इंतजाम पर 115.67 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जबकि जगदेव पथ, राजा बाजार, आशियाना नगर, निराला नगर, यादव कॉलोनी, दीघा, राजीव नगर, कुर्जी नाला, रूपसपुर और सबरी नगर क्षेत्र के करीब 2097 हेक्टेयर क्षेत्र में जल निकासी के लिए 112.89 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 

राजेंद्र नगर समेत आधा दर्जन इलाकों पर 45.66 करोड़ से होगा काम

राजेंद्र नगर, मछुआ टोली, भिखना पहाड़ी, दुजरा कॉलोनी, आरसी मार्केट, बहादुरपुर, सैदपुर, सुल्तानगंज, अरफाबाद कॉलोनी और महाराजगंज इलाके में जल निकासी के लिए 45.66 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। चितकोहरा, साधनापुरी, मगध कॉलोनी, बेउर, एतवारपुर, वृंदावन कॉलोनी, आदर्श नगर, आईओसीएल, गायत्री नगर और सिपारा क्षेत्र के करीब 3046 हेक्टेयर इलाके में जल निकासी के लिए 116.09 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जबकि पटना बाइपास रोड के दक्षिण नयाचक, बादशाही नाला समेत कई इलाकों में 1404 हेक्टेयर क्षेत्र में जल निकासी के लिए 59.11 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 

दानापुर और खगौल निकाय के इन क्षेत्रों में होगा काम

दानापुर एवं खगौल निकाय के खगौल रेलवे कॉलोनी, बड़ी खगौल, सरगी, खेदरपुर, लखनीबीघा, नासीनपुर, आसोपुर, रामपुर, बबक्करपुर, ढिबरा, उर्सी, जगदेवी कॉलोनी, आरपीएस, मंगला कॉलोनी, विजय बिहार कॉलोनी, आनंद बाजार समेत कई मोहल्लों में 258.31 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।