लाइव टीवी

Patna Nagar Nigam: मानसून के स्वागत के लिए तैयारी कर रहा पटना नगर निगम, नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर

Updated May 03, 2022 | 18:52 IST

Patna Nagar Nigam: पटना शहर को जलभराव से मुक्त करने के लिए नगर निगम छोटे-बड़े सभी नालों और मैनहोल को मानसून से पहले दुरुस्त करने की तैयारी में है। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम भी शुरू हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पटना नगर निगम की मानसून से पहले तैयारी
मुख्य बातें
  • मानसून से पहले नालों की सफाई पर दिया जा रहा जोर
  • नगर निगम तीन बार नालों की सफाई कराने को तैयार
  • खुले मैनहोल को किया जा रहा बंद

Patna Nagar Nigam: पटना नगर निगम ने पिछले सालों के जलभराव से शिक्षा लेते हुए मानसून के स्वागत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पटना नगर निगम का कार्य धरातल पर दिखने लगा है। पटना के सभी नालों का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पटना शहर के हर गली-गली में खुले मैनहोल को ढका जा रहा है। जो मैनहोल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उनकी मरम्मत की जा रही है। नालों की साफ-सफाई से जलभराव की समस्या नहीं होगी। पिछले सालों के अपेक्षा इस बार नगर निगम की तैयारी पहले से है। इसको लेकर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

मानसून से पहले अगर इन तमाम छोटे नालों की सफाई नहीं होगी तो मोहल्लों में जल जमाव की स्थिती उत्पन्न हो जाएगी। लोग इसका जिम्मेदार पटना नगर निगम को ठहराएंगे। इसका सीधा आरोप नगर आयुक्त और नगर निगम के अधिकारियों पर लगेगा। मानसून शुरू होने वाला है उससे पहले छोटे नालों की सफाई होना बहुत जरूरी था।

निगम आयुक्त ने तय की है जिम्मेदारी

पटना में जलजमाव का संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए निगम आयुक्त का निर्देश है कि, नाला की सफाई का काम जिम्मेदारी के साथ किया जाए। निगम प्रशासन द्वारा बड़े नालों को सेक्टर वाइज बांटा गया है। हर सेक्टर में बेहतर सफाई का काम सुनिश्चित करने के लिए संबंधित सेक्टर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एवं अन्य पदाधिकारियों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निगम की मशीनों से हो रही नाले की सफाई

नालों की सफाई के लिए पटना नगर निगम अपने संसाधन का प्रयोग कर रहा है। इसका काम किसी निजी कंपनी या एजेंसी को नहीं दिया गया है। निगम प्रशासन ने बताया कि, जहां भी सफाई के लिए मशीनें कम पड़ती हैं, उसे किराए पर लेकर नाला की सफाई का कार्य पूरा किया जाता है। पहले केवल बड़े नालों की सफाई की जा रही थी पर अब छोटे-बड़े सभी नालों की सफाई हो रही है।  

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।