लाइव टीवी

Patna: महिला थाने में युवती को न्याय दिलाने के लिए पूरा गांव गवाही देने पहुंचा, पुलिसकर्मियों की हालत हुई खराब

Updated Aug 18, 2022 | 19:36 IST

Patna News: पटना में एक युवती खुद को युवक की पत्नी साबित करने की जंग लड़ रही है। युवती ने महिला थाने से गुहार लगाई है। यहां युवती खुद को उक्त युवक की पत्नी होने के लिए गांव वालों की गवाही भी दिलवाई। हालांकि उसकी मां के बयान से पूरा मामला पलट गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
खुद को पत्नी साबित करने की जंग लड़ रही युवती
मुख्य बातें
  • लड़की की शादी पड़ोस के लड़के से हुई है
  • छह महीने तक ससुराल में रही है युवती
  • युवती की मां के बयान से बदल गया पूरा मामला

Bihar News: राजधानी पटना में एक युवती खुद को पत्नी साबित करने के लिए महिला थाने में पूरे गांव वालों को लेकर पहुंच गई। सैकड़ों ग्रामीण उसके पक्ष में गवाही देने आए और एक-एक कर सभी ने गवाही दी। इससे महिला थाने का परिसर भर गया। पुलिस कर्मियों को थाने का गेट बंद करना पड़ा। लड़की की शादी उसके पड़ोस में रहने वाले लड़के से हुई है। वह उस लड़के के साथ छह महीने तक रही। मामला पटना के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपसपुर गांव का है। 

महिला थाने के पदाधिकारियों द्वारा लड़के के पास लड़की को भेजे जाने की तैयारी थी, लेकिन लड़की की मां के बयान से पूरा मामला ही बदल गया। लड़की की मां के बयान से पूरा वाकया पकडुआ विवाह का निकला। महिला थाने में लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने कहा था कि उसकी दीदी के देवर ने बिहटा के मंदिर में उसे ले जाकर शादी की है। शादी के समय उसकी मां भी वहां थी। 

पत्नी मानने से इंकार कर रहा लड़का

लड़का सुरेश पासवान से उक्त लड़की की शादी हुई है। शादी के बाद पहले छह महीने मायके में पति के साथ रही और फिर वह छह महीने तक ससुराल में रही। अब लड़का उस लड़की को पत्नी मानने से इंकार कर रहा है। लड़की की मां जब गवाही देने पहुंची तो उसने कहा कि दोनों की शादी घर में हुई है। उस दौरान सभी लोग मौजूद थे। यह सुनते ही महिला थाने की पदाधिकारियों के कान खड़े हो गए। इससे लड़की और उसकी मां पर संदेह हो गया। 

गवाह पेश करने के लिए लड़के को मिला एक हफ्ता समय

लड़की की मां का बयान सुनने के बाद महिला थाने की पदाधिकारियों ने लड़का पक्ष को थोड़ी राहत दी। पदाधिकारियों ने लड़के को अपने पक्ष में गवाह पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इस हफ्ते में उसे अपनी शादी से जुड़े गवाह महिला थाने में पेश करना है। इधर, लड़के का कहना है कि उसे गवाह पेश करने में कोई परेशानी नहीं है। उसके पक्ष में दो-तीन लोग गवाही देने के लिए तैयार हैं। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।