लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Patna News
  • bihar election result live in hindi LIVE check the bihar vidhan sabha Chunav results news
Live Blog

Bihar Chunav Results, 10 Oct News: बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार, PM मोदी ने कहा- यह नया दशक बिहार का होगा

Updated Nov 11, 2020 | 02:19 AM IST

Bihar Chunav Results, 10 Oct 2020 News: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन रही है। एनडीए को बहुमत मिला है। उसे 125 सीटें मिली हैं, जबकि महागठबंधन 110 सीटें मिली है। बीजेपी नेताओं ने सामने आकर जनादेश को स्वीकारा है। बधाइयों के मैसेज आने लगे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे 75 सीटें मिली हैं।

Loading ...
बिहार चुनाव रिजल्ट 2020:बिहार विधानसभा चुनाव 10 Oct के नतीजों से जुड़ा हर ताजा अपडेट

Bihar Chunav Results, 10 Oct 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिल गया है। एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110 सीटें मिल रही है। महागठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कोरोना की वजह से इस बार वोटों की गिनती में देरी हुई। इस बीच आरजेडी ने कुछ सीटों पर धांधली का आरोप लगाया है, जिसे चुनाव आयोग ने नकार दिया है। बीजेपी ने जनादेश को स्वीकारा है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बधाइयां देना शुरू कर दिया है। यहां जानिए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़ा हर ताजा अपडेट:

Nov 11, 2020  |  01:21 AM (IST)
जल्द आएगी अंतिम टैली

उप चुनाव आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने कहा, '223 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं, 20 निर्वाचन क्षेत्र बचे हैं। 5 बूथों के वीवीपैट जिन्हें मतगणना के लिए लिया जाना है, वो एक्सरसाइज चल रही है। हमें उम्मीद है कि ये जल्द ही पूरा हो जाएगा। उम्मीद है, हमारे पास एक घंटे में अंतिम टैली है।'

Nov 11, 2020  |  12:46 AM (IST)
नतीजों पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया

बिहार नतीजों पर चिराग पासवान ने कहा, 'बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ है की भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह है। यह प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत है। सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। लोजपा इस चुनाव में बिहार1st बिहारी1st के  संकल्प के साथ गई थी। पार्टी हर जिले में मजबूत हुई है। इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है। मुझे पार्टी पर गर्व है की सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं। हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मजबूती मिली है। बिहार की जनता का धन्यवाद।' लोजपा को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली है।

Nov 10, 2020  |  11:57 PM (IST)
JDU ने किया आभार

बिहार के नतीजों पर जेडीयू ने ट्वीट किया, 'जनादेश शिरोधार्य आभार बिहार'

Nov 10, 2020  |  11:47 PM (IST)
यह नया दशक बिहार का होगा: मोदी

बिहार नतीजों पर पीएम मोदी ने कहा, 'बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे। बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का NDA को अवसर मिला। यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा।'

उन्होंने कहा कि बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और NDA के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब NDA को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है। बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।

 

Nov 10, 2020  |  11:37 PM (IST)
अमित शाह ने दी जीत की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर NDA के विकासवाद का परचम लहराया है। यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है...नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के डबल इंजन विकास की जीत है। बीजेपी बिहार के कार्यकर्ताओं को बधाई। बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूँ जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।'

शाह ने आगे कहा, 'इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से नरेंद्र मोदी जी और NDA की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है।'

Nov 10, 2020  |  11:00 PM (IST)
बीजेपी ने किया बहुमत का दावा

RJD द्वारा EVM पर आरोप लगाने पर बीजेपी के संजय जायसवाल ने कहा, 'हम पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं क्योंकि NDA तथा RJD के बीच इतना अंतर है कि इसमें अब कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।इनका (RJD) एक ही एजेंडा है जीते तो ठीक और अगर नहीं जीते तो चीटिंग का आरोप लगाते हैं।'  

Nov 10, 2020  |  10:41 PM (IST)
170 सीटों पर नतीजे घोषित

चुनाव आयोग ने 170 सीटों पर नतीजे घोषित किए। आरजेडी 55, बीजेपी 48, जेडीयू 29 और कांग्रेस 12 सीटों पर जीती। आरजेडी 22, बीजेपी 24, जेडीयू 13 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे।

Nov 10, 2020  |  10:20 PM (IST)
आरजेडी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

राजद नेता मनोज झा पटना में चुनाव आयोग का कार्यालय छोड़ने के बाद कहा, 'दर्जनों से अधिक सीटें हैं जहां छेड़छाड़ की गई है। वे लोगों के जनादेश को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, यहां तक कि ऐसे तमाम गैर-इरादतन प्रयासों के बाद हम सरकार बनाएंगे।'

Nov 10, 2020  |  10:13 PM (IST)
RJD का नया आरोप

मुंगेर विधानसभा से जबरदस्ती राजद उम्मीदवार के पोस्टल बैलेट को रद्द किया जा रहा है और चार EVM की गणना ही नहीं की जा रही है।

Nov 10, 2020  |  10:09 PM (IST)
किसी के दबाव में नहीं आता चुनाव आयोग: EC

चुनाव आयोग ने कहा कि ज्यादातर नतीज आ गए हैं। अब तक 3 करोड़ 97 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती हो चुकी है। धांधली के आरोपों पर कहा कि चुनाव आयोग कभी किसी के दबाव में नहीं आता है। प्रक्रिया के तहत वोटों की गिनती जारी है। 146 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। 17 स्थानों पर 5 राउंड से कम मतगणना बची है।

Nov 10, 2020  |  09:58 PM (IST)
हसनपुर से जीते तेज प्रताप यादव

जमुई से बीजेपी उम्मीदवार श्रेयसी सिंह ने आरजेडी विधायक विजय प्रकाश को 40000 से ज्यादा वोटों से हराया। वहीं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर से जीत गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आंहां सभैं के आशीर्वाद से हसनपुर जीत गेल छिऽअई।✌️ हसनपुर के महान जनता सभैं के खूब-खूब धन्यवाद देई छिऽअई।'

Nov 10, 2020  |  09:38 PM (IST)
कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'सकरा विधान सभा कांग्रेस उम्मीदवार उमेश राम ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस चुनाव प्रभारी श्री सुबोध कांत सहाय को बताया कि वो 600 वोट से जीत गए थे पर उन्हें जबरन करीब 1,700 वोट से हार डिक्लेयर कर दिया। क्या यही प्रजातंत्र की कसौटी है? चुनाव आयोग संज्ञान क्यों नही ले रहा?'

Nov 10, 2020  |  09:29 PM (IST)
महागठबंधन लगा रहा मतगणना में धांधली का आरोप

चुनाव परिणाम घोषित करने में प्रशासन पर आरोप लगाते हुए आरजेडी चुनाव आयोग जा रही है। कुल 8 सीटों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रशासन पर आरोप है कि पहले बताया कि आरजेडी के उम्मीदवार 5-600 वोटों से जीते हैं, लेकिन बाद में कहा कि आप 12, 13 वोटों से हार गए हैं। सीपीआईएमएल ने भी चुनाव आयोग का रुख किया है। बिहार में भोरे, आरा और दारौन्धा विधानसभा सीटों पर फिर से वोटों की गिनती की मांग की है।

Nov 10, 2020  |  09:17 PM (IST)
चुनाव आयोग पर उठे सवाल

कुरहानी से बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता ने फिर से मतगणना करने की बात की है। उन्होंने आरोप लगाया गया कि काउंटिंग एजेंट द्वारा लिखित रूप में दी गई वोटों की गिनती और ईवीएम की गिनती में अंतर था। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग को पत्र लिखूंगा। अगर वे सहमत नहीं होते हैं तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।    

Nov 10, 2020  |  09:11 PM (IST)
जीत से गदगद हैं ओवैसी

ओवैसी ने कहा, 'यह हमारे लिए एक महान क्षण है क्योंकि बिहार के लोगों ने हमें इतने वोटों से सम्मानित किया है। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बहुत प्रयास किए हैं। हम अपने किए गए वादों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। हमने बिहार में 5 सीटें जीतीं और हम वहां अधिक प्रयास करेंगे, बड़ी राजनीतिक पार्टी बनेंगे। हमने बिहार में सीमांचल के लिए लड़ाई लड़ी, सीमांचल के लोगों की उपेक्षा की गई। वहां विकास उपेक्षित था। हमने सीमांचल के विकास के लिए लड़ाई लड़ी। हम समझ सकते हैं कि जब आंकड़े स्पष्ट होंगे, बिहार में हमारे नेताओं से बात करेंगे और फिर किसी पार्टी के साथ जाने या न जाने का फैसला करेंगे। हमें जादुई आंकड़े के लिए इंतजार करना होगा।'

Nov 10, 2020  |  08:50 PM (IST)
हैदराबाद में मनाया जा रहा जश्न

हैदराबाद, तेलंगाना में असदुद्दीन ओवैसी के निवास के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने बिहार में 2 सीटों पर जीत हासिल की है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। 
 

Nov 10, 2020  |  08:30 PM (IST)
NDA और महागठबंधन में बढ़ा अंतर

रुझानों में एक बार फिर एनडीए महागठबंधन से काफी आगे निकल चुका है। एनडीए 126 और महागठबंधन 110 सीटों पर आगे हैं। बीजेपी 74 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। दूसरे नंबर पर आरजेडी है।

Chandrayaan 3