लाइव टीवी

Bihar By-Election Result 2021: नतीजों से पहले लालू यादव का बड़ा बयान, उपचुनाव में जीत हमारी होगी

Updated Nov 02, 2021 | 16:37 IST

Bihar By-Election Result 2021: लालू यादव ने मंगलवार को कहा कि इन दोनों सीटों पर राजद की जीत होगी। उन्होंने कहा कि राजद नेता जगदानंद सिंह को मुंगेर भेजा गया है और तेजस्वी यादव दरभंगा गए हैं।

Loading ...

पटना : बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विस सीट पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं लेकिन चुनाव परिणाम आने से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। लालू यादव ने मंगलवार को कहा कि इन दोनों सीटों पर राजद की जीत होगी। उन्होंने कहा कि राजद नेता जगदानंद सिंह को मुंगेर भेजा गया है और तेजस्वी यादव दरभंगा गए हैं। लालू यादव ने कहा है कि दोनों सीटों पर उनकी पार्टी की जीत होनी तय है। लालू यादव दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाले नजर आए। वह एक बार राजनीति में सक्रिय दिखाई दिए हैं। 

Bihar, Rajasthan By-Election Result 2021 Live

दोनों सीटों पर राजद-जदयू के बीच मुकाबला

दोनों सीटों के उपचुनाव में राजद और जद-यू के बीच कड़ा मुकाबला है। ये दोनों सीटें पहले जद-यू के पास थीं। इन सीटों पर यदि जद-यू की हार होती है तो इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। वहीं, इन सीटों पर यदि राजद जीत दर्ज करती है तो इसके राजनीतिक मायने एवं संकेत होंगे। चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि उप चुनाव के नतीजों के बाद राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन भी टूट सकता है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।