लाइव टीवी

Bihar Panchayat elections 2021: मुखिया चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 11 चरणों में होगी वोटिंग

Updated Aug 18, 2021 | 09:47 IST

Bihar Panchayat Election Phase and dates: बिहार सरकार ने पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कुल 11 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

Loading ...
मुख्य बातें
  • बिहार पंचायत चुनाव के लिए तारीखों का किया गया ऐलान
  • कुल 11 चरणों में संपन्न कराए जाएंगे चुनाव
  • बाढ़ वाली जगहों पर आखिरी चरण में होगा चुनाव

Bihar Panchayat elections 2021: बिहार पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। कुल 11 चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। 24 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी और पहले पहले चरण का चुनाव 24 सितंबर को आखिरी चरण का चुनाव 12 दिसंबर को संपन्न होगा। नीतीश सरकार ने इस संबध में मंगलवार को बैठक की थी। खासतौर से उन जगहों पर जहां बाढ़ की दिक्कत है वहां पर चुनाव आखिरी चरण में कराए जाने का फैसला लिया गया है। 

24 सितंबर से लेकर 12 दिसंबर तक मतदान
त्रिस्तरीय चुनावी प्रक्रिया 24 सितंबर, 29 सितंबर, 8 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 3 नवंबर, 15 नवंबर, 24 नवंबर, 29 नवंबर, 8 दिसंबर, और 12 दिसंबर को संपन्न कराए जाएंगे। पंचायत चुनाव में मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य,जिला परिषद सदस्य, वार्ड मेंबर, सरपंच के पद शामिल हैं।

बिहार में 11 चरणों में मतदान मतदान की तारीख
पहला चरण 24 सितंबर
दूसरा चरण 29 सितंबर
तीसरा चरण 8 अक्टूबर
चौथा चरण 20 अक्टूबर
पांचवां चरण 24 अक्टूबर
छठां चरण 3 नवंबर
सातवां चरण 15 नवंबर
आठवां चरण 24 नवंबर
नौवां चरण 29 नवंबर
दसवां चरण 8 दिसंबर
ग्यारहवां चरण 12 दिसंबर

चुनाव में ईवीएम का होगा इस्तेमाल
सरकार का कहना है कि पंचायत चुनाव पहले दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में कराए जाएंगे। इसके बाद बाढ़ प्रभावित जिलों में मतदान कराया जाएगा। प्रदेश में पहली बार पंचायत चुनाव में  ईवीएम का इस्तेमाल होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जानकारी दी गई है कि आरक्षण रोस्टर सीट को डिजिटल फॉर्मेट में बनाया जा रहा है। 

पढ़िए Patna के सभी अपडेट Times Now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।