लाइव टीवी

Prayagraj : कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को एनकाउंटर में मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Updated Sep 09, 2020 | 11:32 IST

प्रयागराज में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को एनकाउंटर में मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Loading ...
यूपी पुलिस

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राज्य कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को एनकाउंटर में मारने की धमकी दी गई है। एक शख्स ने अपने आप को हिस्ट्री-शीटर गैंगस्टर का भांजा बताया था जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ये मामला सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रकाश में आया।

इस वीडियो में आरोपी चंदन यादव उर्फ बग्गड जो सुल्तानपुर जिले के करौड़ी काला का रहने वाला है उसे वीडियो में 50 लोगों के साथ गैदरिंग करते हुए देखा गया था। उसे कहते हुए सुना गया कि सभापति यादव मेरे लगते हैं। अगर उनको कुछ हुआ तो मैं सीधे मोती सिंह का एनकाउंटर करुंगा।

उसकी इस घोषणा के बाद सभापति यादव के समर्थक जोर-जोर से चिल्लाकर उसे चीयर अप करते हैं और नारे लगाते हैं। बता दें कि मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह जो मोती सिंह के नाम से भी मशहूर हैं वे प्रतापगढ़ में पत्ती से विधायक हैं।

वीडियो क्लिप पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चंदन यादव के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले के अस्पर देवसरा थाने में सोमवार रात आईपीसी की धारा 147, 504, 506, 507, 188 और 269 जबकि आईटी एक्ट की झारा 66 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

प्रयागराज के आईजी के पी सिंह ने बताया कि उन्होंने चंदन यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमों को तैनात किया है। पुलिस वीडियो में दिखाए देने वाले दूसरे लोगों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकाारियों के मुताबिक अस्पर देवसरा थाने में हिस्ट्री - शीटर सभापति यादव के खिलाफ लगभग 50 केस दर्ज हैं। पिछले महीने ही पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत सभापति यादव की 1.6 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। 
 

Prayagraj News in Hindi (प्रयागराज समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।