लाइव टीवी

Prayagraj : गंगा नदी के किनारे युवकों ने बनाई रेत पर सुंदर कलाकृति, राफेल के साथ भारत की शक्ति को दर्शाया

Updated Aug 15, 2020 | 13:23 IST

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रयागराज में युवकों के एक समूह ने गंगा नदी के किनारे रेत पर एक सुंदर कलाकृति बनाई जिसपर राफेल के साथ भारत की शक्ति को दर्शाया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2020

प्रयागराज : देश पूरे जोश के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर प्रयागराज में कुछ युवकों के समूह ने गंगा नदी के किनारे रेत से एक सुंदर कलाकृति बनाई। यह कलाकृति भारतीय स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ये कलाकृति बनाई जिसमें उन्होंने रेत पर तिरंगे की डिजाइन बनाई और उसके ऊपर राफेल लड़ाकू विमान का डिजाइन बनाया।

इसे कलर भी बिल्कुल उसी प्रकार से किया जैसे वे असली प्रतीत हों। राफेल लड़ाकू विमान के ऊपर एक तिरंगा भी लहराया गया है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। आप भी देखें ये तस्वीर- 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लालकिले पर तिरंगा फहराया और किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि हमारी संप्रभुता को चुनौती देनी की कोशिश की जिसके लिए हमारे सैनिक और देशवासी तैयार हैं और इसे लद्दाख में दुनिया ने देखा कि हमारे सैनिक क्या कर सकते हैं।  

बता दें कि 5 राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था 29 जुलाई को भारत पहुंच गया था। अंबाला एयरबेस पर पहला लड़ाकू विमान राफेल जैसे ही लैंड किया वैसे ही पूरे भारत में खुशी व गर्व की लहर दौड़ गई। फ्रांस से उड़ान भरकर भारत पहुंचा ये विमान बीच में केवल ईंधन के लिए यूएई में उतरा था।

Prayagraj News in Hindi (प्रयागराज समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।