लाइव टीवी

Paper leak : कोल्हापुर में दसवीं क्लास का साइंस एंड टेक्नोलॉजी का पेपर लीक, हड़कंप मचा

Updated Mar 30, 2022 | 18:11 IST

Exam Paper leak: कोल्हापुर में 10वीं कक्षा का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (science and technology) का सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया। हालांकि, शिक्षा विभाग अधिकारियों का कहना है कि पेपर लीक नहीं हुआ है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
कोल्हापुर में दसवीं क्लास साइंस एंड टेक्नोलॉजी का पेपर लीक
मुख्य बातें
  • कोल्हापुर में 10वीं का विज्ञान और प्रौद्योगिकी का पेपर लीक
  • 30 मार्च यानी आज हुई है विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की परीक्षा
  • कोल्हापुर शिक्षा विभाग ने दिए जांच के निर्देश

Exam Paper leak: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में साइंस और टेक्नोलॉजी सेकेंड के प्रश्न पत्र का परीक्षा से ठीक पहले सोशल मीडिया पर लीक होने से हड़कंप मच गया। खबर लगते ही शिक्षा विभाग के अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। दूसरी ओर इसकी जानकारी लगते ही कुछ समाजिक कार्यकर्ताओं में एक स्कूल में जमकर हंगामा भी किया। हालांकि, शिक्षा विभाग के अधिकारी ने इस बात को खारिज कर दिया और कहा कि, परीक्षा पेपर लीक नहीं हुआ है।

जो पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें और असली में काफी फर्क। गौरतलब है कि, 10वीं कक्षा का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी II की बुधवार 30 मार्च को परीक्षा हुई है। इस बीच खबर आई कि जयसिंगपुर में पेपर लीक हो गया है।

खबर फैलते ही हड़कंप मच गया

इसकी भनक लगते ही जयसिंहपुर शहर के समाजसेवियों ने मामले को पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया। वहीं कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पेपर कस्टडी लेकर एक स्कूल में भी हंगामा किया। जब इस संबंध में महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि, दसवीं कक्षा का विज्ञान का पेपर नहीं लीक हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्ट-2 के विषय का कोड नंबर N-397 है। लेकिन वास्तव में मूल प्रश्न पत्र की जांच करने पर पता चला है कि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषयों के लिए कोड नंबर मराठी माध्यम का एन-744 और अंग्रेजी माध्यम का एन-745 है। गोसावी ने बताया कि, परीक्षा के नाम पर वायरल प्रश्न पत्र की सामग्री पूरी तरह से अलग है। सोशल मीडिया पर किसी ने पेपर वायरल कर दिया है। परीक्षा पेपर लीक नहीं है। दूसरी ओर कोल्हापुर बोर्ड के अध्यक्ष सत्यवान सोनवणे को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। गोसावी ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।