लाइव टीवी

Pune Molestation News: पुणे में बस से यात्रा के दौरान लड़की से हुई छेड़खानी, मचा हड़कंप, मामला दर्ज

Updated Jul 30, 2022 | 21:27 IST

Pune Police: पुणे में पीएमपी की चलती बस में एक लड़की से छेड़खानी होने पर हड़कंप मच गया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। लड़की ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुणे में बस से सफर कर रही लड़की से छेड़खानी, मामला दर्ज कर जांच शुरू
मुख्य बातें
  • पीएमपी बस से यात्रा के दौरान हुई छेड़खानी
  • लड़की के शोर मचाने पर भागा आरोपी
  • पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला किया दर्ज

Pune Molestation News: पुणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने निकलकर आई है। बता दें कि पीएमपी बस से यात्रा के दौरान एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ से हडकंप मच गया है। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घटना को अंजाम देने वाले युवक की उम्र 19 साल है। पुलिस को आरोपी के संबंध में कई जानकारियां मिलने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार पुणे में एक लड़की पीएमपी बस से सफर कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद लड़की ने परेशान होकर शोर मचाया। युवक ने लड़की के साथ धक्का-मुक्की भी की। बस को जब रास्ते पर रुकवाया गया तो आरोपी वहां से तुरन्त फरार हो गया।

पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला किया दर्ज

बता दें कि छेड़खानी के बाद लड़की पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद नवनाथ गिरी नामक आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र 19 साल है। वह खराडी के चंदननगर इलाके का रहने वाला है। पीड़िता ने महापालिका भवन के पास से बस ली थी। लड़की को बस से नगर रोड की तरफ जाना था कि तभी उसके साथ लड़के ने छेड़खानी शुरू कर दी थी। बता दें कि पहले लड़की ने कुछ नहीं बोला लेकिन आरोपी युवक के हद पार करने पर लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

इससे पहले महिला वकील से हुई थी छेड़खानी

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पुणे में एक महिला वकील के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस थाने में एक वकील के खिलाफ अपनी जूनियर महिला वकील से छेड़छाड़ करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि मामले में पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। मामले की जांच अभी तक चल रही है।