लाइव टीवी

Pune Crime: प्रेमिका पर जानलेवा हमला, कपड़े फाड़ शराब से नहलाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Updated Sep 24, 2022 | 19:53 IST

Pune Police: पुणे में एक युवती से उसके प्रेमी ने बदतमीजी करने के साथ उसके कपड़े फाड़ दिए। शराब से नहलाया। धारादार हधियार से हमला भी किया। युवती की बहन ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुणे में लड़की पर जानलेवा हमला करने और कपड़े फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • दर्शन करके मंदिर से घर वापस जा रही थी युवती
  • रास्ते में युवक ने बदमाशों के साथ मिलकर कपड़े फाड़े, शराब से नहलाया
  • एफआईआर दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Pune News: पुणे के पिंपरी-चिंचवड के आकुर्डी क्षेत्र में एक युवक पर प्रेमिका पर जानलेवा हमला करने और छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। मंदिर से घर जा रही लड़की पर आरोपी ने बदमाशों के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़िता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि लड़की मंदिर से दर्शन करने के बाद घर लौट रही थी। वही रास्ते में वह भुट्टे खरीदने के लिए रुक गई थी। इस दौरान तीन आरोपियों ने धारदार हथियार के बल पर उसे धमकाया। जान बचाने के लिए भागी रही लड़की सड़क किनारे एक शौचालय में पहुंच गई।

 बदहवास लड़की किसी तरह पहुंची घर

बदमाश भी उसके पीछा करते हुए पहुंच गए तथा छेड़खानी शुरू कर दी। उन्होंने लड़की पर शराब डालकर नहलाया एवं ब्लेड से हमला कर दिया। बदमाशों  की बर्बरता यहीं नहीं थमी। आरोपियों ने लड़की के कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार फटे कपड़ों एवं  बदहवास हालत में लड़की किसी तरह घर पहुंची। रास्ते में किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। लड़की की ऐसी हालत देख घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस को मामले सूचना देने के साथ ही घायल पीड़िता को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लड़की के साथ होने वाले इस दुष्कृत्य में एक बदमाश चेतन का नाम सामने आ रहा था।

लड़की 15 दिन पहले कर चुकी है सुसाइड की कोशिश

बता दें कि पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया है कि चेतन घाडगे से बहन का प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी भी करने वाले थे, किन्तु जब चेतन को यह पता चला कि बहन गरीब परिवार से है, तो उसने साथ छोड़ दिया। इस सदमे में पीड़िता ने 15 दिन पहले आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था। पीड़िता की बहन ने निगड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। इस पर कार्रवाई करते हुए निगड़ी पुलिस ने आरोपी चेतन घाडगे को गिरफ्तार कर लिया है।