लाइव टीवी

Pune Bees Attack: पुणे में मधुमक्खियों ने किया हमला, चपेट में आये 200 पर्यटक, घायल अस्पताल में भर्ती

Updated Mar 14, 2022 | 21:38 IST

Pune Bees Attack: पुणे के शिवनेरी किले में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले की चपेट में आये 200 पर्यटक घायल हो गए। इस किले में बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे थे। मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक पर्यटकों पर हमला कर दिया।

Loading ...
पुणे के शिवनेरी किले में मधुमक्खियों का हमला
मुख्य बातें
  • पुणे के शिवनेरी किले में मधुमक्खियों का हमला
  • मधुमक्खियों के चपेट में आये 200 पर्यटक घायल
  • भीड़ जमा होने से या छत्ते पर कुछ फेंकने से भड़कती हैं मधुमक्खियां

Pune Bees Attack: राज्य के वन अधिकारियों से मिली खबर के अनुसार पुणे जिले के जुन्नर तहसील में ऐतिहासिक शिवनेरी किले में अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में किला घूमने गए कम से कम 200 पर्यटकों को रविवार दोपहर मधुमक्खियों ने काट लिया। अधिकारियों ने कहा कि उनमें से पच्चीस को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी और स्थानीय सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भेज दिया गया। घटना दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच हुई, जब छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली ऐतिहासिक किले में बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे थे। किला पुणे शहर से लगभग 95 किमी की दूरी पर है और यह क्षेत्र वन विभाग के नियंत्रण में है।

हमले के कारणों का पता लगा रहे अधिकारी

पुणे वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किले के मुख्य द्वार के पास कम से कम तीन मधुमक्खियों के छत्ते से मधुमक्खियों का झुंड निकला। वहीं अधिकारी का कहना है कि मुधमक्तियां तब निकलती है जब कोई व्यक्ति उन पर कुछ फेंकता है या जब छत्ते के चारों ओर एक बड़ी भीड़ जमा हो जाती है। इस मामले में हमले के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इसके कारणों का पता करके ऐसा दोबारा होने से रोकने की कोशिश की जाएगी।

पर्यटकों में फैली दहशत

अधिकारियों ने कहा है कि संभावित कारणों का ही नतीजा है कि, आज मधुमक्खियों ने हमला किया। इस हमले में 200 पर्यटकों को मधुमक्खियों ने काट लिया। लगभग 25 लोग काटने के कारण अस्पताल भी भेजने पड़े। बताया जा रहा है कि, कुछ ही देर में मधुमक्खियों के झुंड ने उस क्षेत्र को घेर लिया था जिससे लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने कहा कि, स्थानीय पुलिस और वन विभाग के कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।