लाइव टीवी

Pune Crime: पुणे महिला हत्याकांड का पर्दाफाश, बॉडी के टुकड़े करने वाले बेटे और पोते को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated Sep 07, 2022 | 16:57 IST

Pune Crime News: पुणे पुलिस ने एक 62 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पर्दाफाश किया है, जिसके शरीर के अंग पिछले महीने एक नदी में फेंके गए बोरे के अंदर मिले थे। पुलिस इस केस की काफी वक्त से जांच कर रही थी। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
संपत्ति के लिए बेटे और पोते ने ले ली महिला की जान
मुख्य बातें
  • पुणे पुलिस ने एक 62 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पर्दाफाश किया है
  • महिला के शरीर के अंग पिछले महीने एक नदी में फेंके गए बोरे के अंदर मिले थे
  • पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Pune Crime News: पुणे पुलिस ने एक 62 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पर्दाफाश किया है, जिसके शरीर के अंग पिछले महीने एक नदी में फेंके गए बोरे के अंदर मिले थे। पुलिस इस केस की काफी वक्त से जांच कर रही थी। महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक महिला का बेटा और पोता हैं। इन दोनों ने महिला की हत्या कर शव के टुकड़े करके नदी में फेंक दिए था। 

इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को दी है। आरोपियों की पहचान मृतक महिला के बेटे संदीप गायकवाड़ और उसके पोते के रूप में हुआ है। बाप-बेटी की इस जोड़ी ने यह अपराध इसलिए किया क्योंकि वे मृतक उषा गायकवाड़ से नाराज थे, जिसने इन दोनों अपना घर छोड़ने के लिए कहा था।

आरोपियों ने दर्ज करवाई थी महिला के लापता होने की शिकायत

पुलिस ने बताया है कि बीते पांच अगस्त को बड़ी ही चालाकी से महिला के पोते और बेटे संदीप ने मुधवा थाने में उषा गायकवाड़ के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं दूसरी ओर मृतक की बेटी शीतल कांबले ने भी पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया था कि उषा गायकवाड़ के लापता होने के पीछे संदीप और उसके बेटे की जोड़ी की संभावित भूमिका हो सकती है। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा कि, संदीप और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया और उनसे पूछताछ में पता चला कि, वे पीड़िता से नाराज थे क्योंकि उसके पास केशव नगर इलाके में खुद का घर और सोने के गहने थे। 

इलेक्ट्रिक कटर मशीन से किए शव के टुकड़े

अधिकारी के मुताबिक आरोपियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मृकता के पोते ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने एक इलेक्ट्रिक कटर मशीन खरीदी और सबूत नष्ट करने के लिए उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया। उसने महिला के शव के टुकड़ों को एक बोरी में भर दिया जिसे नदी में फेंक दिया गया था। 23 अगस्त को मुथा नदी के तट पर थुर के पास उस महिला का शव तैरता मिला था। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। फिलहाल आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।