लाइव टीवी

पुणे में पहली बार सामने आया 'वर्चुअल छेड़छाड़' का मामला, बुजुर्ग ने ऐसा क्या किया कि पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated Aug 25, 2022 | 17:28 IST

Pune Crime News: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग पर मामला दर्ज किया गया है। घटना मंगलवार को शहर के यरवदा के करीब हुई थी, जहां 50 साल की एक महिला ने बुजुर्ग के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुणे में महिला के सामने गंदे गाने बजा रहा था बुजुर्ग मामला दर्ज
मुख्य बातें
  • महिला से छेड़छाड़ के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग पर मामला दर्ज किया गया
  • 50 साल की एक महिला ने बुजुर्ग के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया
  • आरोपी पीड़ित महिला के घर पर किराएदार है

Pune Crime News: महिला, लड़कियों और बच्चों के साथ अक्सर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की खबरें आती रहती हैं। हालांकि पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अपने स्तर पर हर संभव कोशिश करती रहती हैं, लेकिन कुछ लोगों के दिल और दिमाग में पुलिस का कोई खौफ दिखाई नहीं देता है। पुणे में छेड़छाड़ का हैरान करने वाला एक अलग तरह का मामला देखने को मिला है, जिसके संबंध में पुलिस ने एक बुजुर्ग के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। 

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में 60 वर्षीय बुजुर्ग पर मामला दर्ज किया गया है। घटना मंगलवार को शहर के यरवदा के पास हुई थी, जहां 50 साल की एक महिला ने बुजुर्ग के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान अशोक भारतू चुनचुने (60) के रूप में की गई है। वह पुणे के यरवदा इलाके में ही रहता है।

महिला के सामने गा रहा था गंदे गाने 

पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी पीड़ित महिला के घर पर किराएदार है। छेड़छाड़ के बाद 50 वर्षीय महिला ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत कर मामला दर्ज कराया। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि, आरोपित उसे देखते हुए आपत्तिजनक गाने गा रहा है। पीड़ित महिला ने आरोपी को इस तरह की हरकतें करने से मना किया। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि, विरोध करने के बावजूद आरोपी ने कई बार ऐसा करता जा रहा था।

शराब के नशे में था आरोपी 

पुलिस के मुताबिक आगे खुलासा हुआ कि, घटना के वक्त आरोपी अशोक भारतू चुनचुने शराब के नशे में था, जिसके चलते वह पीड़ित महिला की बात पर ध्यान नहीं दे रहा था। इस संबंध में शहर के यरवदा पुलिस स्टेशन में अशोक भारतू चुनचुने के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।