लाइव टीवी

Pune Crime News: पुणे में मां से झगड़ा हुआ तो युवक ने उसकी बेटी को दी खौफनाक सजा, ये कर डाला

Updated Jun 27, 2022 | 15:16 IST

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे में एक 20 वर्षीय युवक ने 18 साल की लड़की की गला घोंटकर हत्या कर डाली। आरोपी युवक का मृतका की मां से कुछ पैसों के लेनदेन को झगड़ा चल रहा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुणे में मां से झगड़ा हुआ तो युवक ने उसकी बेटी को मार डाला
मुख्य बातें
  • पुणे में 18 साल की लड़की की हत्या
  • आरोपी ने गला घोंटकर मार डाला
  • मृतका की मां से झगड़े का लिया बदला

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय युवक ने 18 साल की लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसस समय आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय लड़की घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक का मृतक लड़की की मां के साथ पैसों के लेन-देन का कुछ झगड़ा चल रहा था, जिस वजह से उसने यह हत्या की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला रविवार दोपहर का है। 18 साल की लड़की अपनी मां के साथ नानेकरवाड़ी इलाके में रहती थी। आरोपी रविवार की दोपहर मृतका के घर गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर डाली। पुलिस का शुरुआती जांच के बाद कहना है कि, आरोपी और मृतक लड़की की मां एक ही कंपनी में काम करते हैं। आरोपी और पीड़ित मां का कुछ दिनों पहले पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से आरोपी काफी नाराज भी था।

मौका देखकर घर पहुंचा और कर दी हत्या 

आरोपी किसी तरह अपना गुस्सा निकालना चाहता था। पैसों का लेनदेन में आरोपी खूनी उस समय बन गया, जब उसने महिला की लड़की को मारने का प्लान बनाया। आरोपी पैसों के विवाद में उसके घर गया और उसी दौरान लड़की का गला दबाकर उसकी जान ले ली। उस समय लड़की की मां घर पर नहीं थी। पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस प्रेरणा कट्टे ने इस मामले में कहा कि, मृतका की मां के साथ पैसों को लेकर झगड़े के साथ-साथ आरोपी उस लड़की के फोन न उठाने से भी नाराज था। ये तो पता नहीं चल पाया कि, किस वजह से आरोपी ने उसे बार-बार कॉल की थी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।