लाइव टीवी

Pune Crime News: गलत ढंग से बाइक चलाने को टोकने पर दो युवकों ने महिला का किया ऐसा हाल, जानकर रह जाएंगे दंग

Updated Jun 22, 2022 | 17:44 IST

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला को दो युवकों से बाइक ठीक ढ़ंग से चलाने के लिए कहना भारी पड़ गया। युवकों ने महिला को थप्पड़ मारा, घसीटा और धमकी देते हुए चले गए। महिला को कई जगहों पर चोट लगी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुणे में बाइक सवार युवकों की शर्मनाक हरकत
मुख्य बातें
  • पुणे में बाइक सवार युवकों की शर्मनाक हरकत
  • आरोपियों ने महिला को घसीटा, मारा और धमकाया
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे में महिला को बाइक सवार मनचलों को टोकना भारी पड़ गया। मनचलों ने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की, बल्कि उसे घसीटा और एसिड अटैक की धमकी भी दी। इस दौरान महिला काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शरीर पर कई जगह चोट आई है। महिला ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों की पहचान रियल एस्टेट एजेंट 27 वर्षीय रोहित माने और 17 साल के नाबालिग के रूप में की गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि ये दोनों बेहद खराब ढंग से बाइक दौड़ा रहे थे। एक बार ये महिला के बिल्कुल बराबर से बाइक को निकालकर ले गए। उस समय महिला अपने सहकर्मियों के साथ ऑफिस से घर की ओर लौट रही थी। महिला ने आरोपियों से बाइक ढंग से चलाने के लिए कहा जिसपर आरोपी भड़क गए। 

महिला को थप्पड़ मारा और कुछ मीटर तक घसीटा

महिला की बात पर नाराज आरोपियों ने पहले महिला को थप्पड़ मारा, जिसके बाद उसे कुछ मीटर तक घसीटते चले गए। इसके साथ ही आरोपियों ने उसे फेंकने से पहले एसिड अटैक की धमकी भी दी। इस दौरान महिला के चेहरे, नाक, हाथ और पैर में चोट भी लग गई। घायल हालत में महिला पुलिस के पास पहुंची और आरोपियों की करतूत की जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

पुलिस ने महिला के दफ्तर के पास से आरोपियों को कुछ ही देर में गिरफ्तार भी कर लिया। इस मामले की जांच असिस्टेंट इंस्पेक्टर मनोहर सोनवाने कर रहे हैं, जिनके पास आरोपियों के खिलाफ सीसीटीवी, मेडिकल सर्टिफिकेट जैसे कई ठोस सबूत हैं। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी जब्त कर ली है।