लाइव टीवी

Pune Police Action: पुणे पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया मकोका का आरोपी, महीने भर से चल रहा था फरार

Updated Jul 22, 2022 | 19:10 IST

Pune Crime News: पुणे पुलिस ने मकोका के मामले में निरुद्ध फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोपी ने एक सुरक्षाकर्मी को बेरहमी से पीट दिया था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुणे पुलिस ने मकोका के आरोपी को किया गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • एक महीने से फरार था आरोपी
  • विमानतल पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
  • पुणे की भारती विद्यापीठ की पुलिस ने किया है गिरफ्तार

Pune Crime News: पुणे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मकोका के मामले में पिछले एक महीने से फरार एक आरोपी को भारती विद्यापीठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह विमानतल पुलिस स्टेशन में दर्ज मकोका के एक मामले का फरार आरोपी है। पुलिस पकड़े गए मकोका के आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक रमेश तांबे (19) है। अभिषेक ने पिछले महीने एक सुरक्षाकर्मी की बेरहमी से पिटाई की थी। इससे बुरी तरह से सुरक्षा कर्मी घायल हो गया था कि वह कई दिनों तक अस्पताल में रहा। इस मामले में पुणे के विमानतल पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस को काफी दिनों से थी तलाश

सुरक्षा कर्मी पर हमले के आरोप में अभिषेक पर मकोका के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से अभिषेक फरार चल था। उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में हमेशा सफल हो रहा था। बता दें कि भारती विद्यापीठ पुलिस अपनी सीमा में गश्त लगा रही थी। इसी दौरान उन्हें आरोपी के बारे में सूचना मिली। बता दें की आरोपी की तलाश में पुणे पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही थी। पुलिस किसी सटीक सूचना का इंतजार कर रही थी।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिसकर्मी मितेश चोरमले और आशीष गायकवाड को मुखबिरों से अभिषेक के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि वह कात्रज के होटल शिवराय में किसी व्यक्ति के साथ मौजूद है। इसके आधार पर सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर जगन्नाथ कलसकर, पुलिस इंस्पेक्टर संगीता यादव और उनकी टीम ने उसे पकड़ने की योजना बनाई। इसके लिए होटल के आस-पास गुप्त तरीके से पुलिस ने जाल फैलाया। पुलिस इस बार कोई गलती नहीं करना चाहती थी। पुलिस ने सटीक मुखबिरी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मकोका के आरोपी अभिषेक को आगे की कार्रवाई के लिए विमानतल पुलिस को सौंप दिया गया है। विमानतल पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।