लाइव टीवी

Pune Crime: पुणे में विकलांग बेटे को ठीक करने के नाम पर ठग साधु ने किया महिला से रेप, मामला दर्ज

Updated May 30, 2022 | 14:11 IST

Pune Crime: पुणे में एक कथित साधु ने महिला के साथ रेप किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
पुणे में ठग साधु ने किया महिला से रेप
मुख्य बातें
  • पुणे में अंधविश्वास की शिकार हुई महिला
  • बेटे की हालत सुधारने के नाम पर महिला के साथ रेप
  • पुलिस ने आरोपी साधु को किया गिरफ्तार

Pune Crime: कई बार इंसान अंधविश्वास पर भरोसा कर अपना ही इतना नुकसान कर बैठता है कि बाद में जिंदगी भर के लिए पछतावा होता है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर से सामने आया है। जहां खुद को साधु-संत बताने वाले एक 60 साल के शख्स ने महिला के विकलांग बेटे को ठीक करने और घर की आर्थिक हालत सुधारने के नाम पर उसे अपना शिकार बना डाला। रेप पीड़िता ने पुलिस से इस बाबत शिकायत की तो मामला खुलकर सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक 36 वर्षीय महिला अपने बेटे की विकलांगता और घर की आर्थिक हालत को लेकर काफी ज्यादा परेशान थी। इसी दौरान पिछले साल अप्रैल में महिला के घर से नकारात्मक शक्तियों को बाहर निकालने के नाम पर साधु उसके घर पहुंचा। जहां साधु ने एक रिवाज के तहत नग्न होने के लिए कहा। अंधविश्वास में डूबी पीड़िता साधु की बात सुनती रही। जिसके बाद साधु ने परेशानियों को ठीक करने के नाम पर उसके साथ रेप किया। 

रेप के बाद मुंह बंद कराने को दी धमकी

रेप के बाद साधु ने महिला को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने यह बात अपने पति या परिवार के किसी सदस्य से बताई तो उसके पति और भाई की मौत हो जाएगी। और साथ ही दूसरा बच्चा भी विकलांग पैदा होगा। कुछ दिन महिला चुप रही लेकिन अंत में उसने अपने भाई से सारी कहानी बताई। जिसके बाद वे शिकायत लेकर सीधा पुलिस के पास पहुंचे। 

महिला की शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 

पुलिस ने इस संबंध में बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत इस मामले में केस दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है। साधु से पूछताछ चल रही है और साथ ही उसकी एक साथी महिला की भी तलाश की जा रही है।