लाइव टीवी

Pune Rape Case : पुणे के चिंचवड़ में 12 साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Updated May 12, 2022 | 22:37 IST

पुणे के चिंचवड़ में 12 साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। चिंचवड़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
पुणे के चिंचवड़ में 12 साल की बच्ची से बलात्कार
मुख्य बातें
  • पुणे के चिंचवड़ में 12 साल की बच्ची से बलात्कार
  • चिंचवड़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
  • इस मामले में दो युवक गिरफ्तार

पुणे में बच्चे से रेप का मामला सामने आया है। दोनों युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया और किसी को इस बारे में बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। घटना 21 अप्रैल को चिंचवड़ थाना क्षेत्र में हुई। दोनों आरोपियों चिंचवड़ के रहने वाले हैं। एक वेल्डर है जबकि दूसरा ऑटोरिक्शा चालक है।

पीड़िता की मां ने उनके खिलाफ मंगलवार (10 मई) को चिंचवड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की 12 वर्षीय बेटी 21 अप्रैल की रात करीब 8 बजे अपने चचेरे भाई के घर आटे का डिब्बा देने गई थी। घर लौटते समय आरोपी ने लड़की को उठाकर दूसरे आरोपी के कमरे में चला गया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने दी थी धमकी

आरोपी ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा, "अगर तुमने किसी को बताया कि, मैंने तुम्हारे साथ क्या किया है, तो मैं तुम्हें और तुम्हारे परिवार को मार दूंगा।" उसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया। उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि, दोनों आरोपियों ने 9 मई को शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के पास एक आम के पेड़ से आम तोड़ते समय लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। इस बार उसने अपनी मां को बताया जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक वेंकट पोटे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 बलात्कार 376 डी, सामुहिक बलात्कार, 354 ए ( यौन उत्पीडन ) और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफतार किया गया है।