लाइव टीवी

World Record: पुणे की महिला ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 55 घंटे में पूरा किया लेह से मनाली तक साइकिल से सफर

Updated Jun 26, 2022 | 21:43 IST

World Record: पुणे की एक 45 वर्षीय महिला ने दो बच्चों की मां होने के बावजूद कुछ ऐसा कर दिखाया कि आप भी उनके साहस की तारीफ करेंगे। खास बात है कि, महिला ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पुणे की महिला ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मुख्य बातें
  • पुणे की महिला ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • मनाली से लेह तक चलाई साइकिल
  • 45 वर्षीय महिला दो बच्चों की हैं मां

World Record: मनाली से साइकिल यात्रा शुरू कर 55 घंटों के अंदर लेह पहुंचने वाली पुणे की एक महिला ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। खास बात है कि, महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां भी है। इसके बावजूद उनका जज्बा ऐसा की उन्होंने दुनिया को अपनी ताकत दिखा दी। महिला ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सभी मानकों को पूरा किया और कुछ दिनों में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद है। 

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली 45 वर्षीय महिला का नाम प्रीति मास्के है। प्रीति ने चुनौतीपूर्ण लेह-मनाली राजमार्ग पर 428 किमी की दूरी तय की, जिसकी कुल ऊंचाई 26,000 फीट से अधिक थी। खास बात है कि, प्रीति ने 17,582 फीट ऊंचे टैगलांगला दर्रे पर साइकिल चलाई, जो उसके मार्ग का सबसे ऊंचा दर्रा था। इसके अलावा भी प्रीति ने कई ऐसे दर्रों पर साइकिल चलाई जिनकी हाइट 16,000 फीट से भी ऊंचे थे।

काफी मुश्किल था 45 वर्षीय प्रीति का सफर

प्रीति ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि, ऊंचाई वाले इलाके में लगातार और बिना रुके राइड में नींद की कमी को मैनेज करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। अपनी साहसिक यात्रा के दौरान मुझे दो बार ऊंचे दर्रों पर सांस फूलने के कारण ऑक्सीजन लेनी पड़ी। लंबी दूरी की साइकिलिंग में प्रीति के नाम कई रिकॉर्ड हैं। बहुत से साइकिल चलाने वाले तो मौसम की हालत देखते हुए ऊंचाई वाली सड़क पर इस तरह की चुनौती का प्रयास करने की हिम्मत नहीं करेंगे।

आसान नहीं था सफर

जिस रास्ते पर प्रीति साइकिलिंग कर रही थी, उसमें कई सारे पहाड़ी दर्रे और मोड़ थे। कई बार प्रीति को ऊपर जाना पड़ता था तो कई बार बिल्कुल नीचे आना पड़ता था। साथ ही कई जगहों पर बर्फ भी था लेकिन प्रीति इस सबसे बिल्कुल भी नहीं घबराईं।