लाइव टीवी

Pune Railway Station: पुणे रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तु मिलने से मची सनसनी, जांच करने दौड़ी पुलिस, ये मिला

Updated May 13, 2022 | 21:38 IST

Pune Railway Station: पुणे रेलवे स्टेशन पर अचानक संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म खाली करवाया गया। बम निरोधक दस्ते ने उस संदिग्ध वस्तु को नष्ट कर दिया है। अधिकारियों ने अब किसी तरह का खतरा न होने की बात कही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
पुणे रेलवे स्टेशन पर मिली संदिग्ध वस्तु
मुख्य बातें
  • अधिकारियों ने किसी तरह का खतरा न होने की बात कही
  • सुबह 10 बजे के करीब संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली
  • पुणे रेलवे स्टेशन पर आवाजाही फिर से शुरू

Pune Railway Station:  पुणे रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब परिसर में पटाखे जैसी दिखने वाली एक संदिग्ध वस्तु बरामद की गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि, पुणे पुलिस का बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ता (बीडीडीएस) मौके पर पहुंचा और उस संदिग्ध वस्तु को जांच के लिए अपने साथ ले गया। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तु को नष्ट कर दिया है। स्टेशन पर आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों की माने तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। सबकुछ ठीक-ठाक है। संदिग्ध वस्तु कोई विस्फोटक नहीं थी। इस बात की पुष्टि अधिकारियों ने की है।

जीआरपी के एसपी सदानंद वायसे पाटिल ने कहा, 'जो वस्तु मिली वह जिलेटिन नहीं थी, हालांकि वह कुछ पटाखे जैसी लग रही थी। पुणे पुलिस के बीडीडीएस का दल मौके पर पहुंचा और जांच के लिए उस वस्तु को अपने साथ ले गए हैं।' जैसे ही तार से लिपटा संदिग्ध सामान स्टेशन परिसर से बाहर ले जाया गया तो आस-पास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

नहीं है खतरे की कोई बात

पुणे रेलवे मंडल के सीनियर डीएफसी उदय सिंह पवार ने बताया कि, चिंता की कोई बात नहीं है। पुणे रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध वस्तु मिली है। हालांकि जांच में पता चला है कि, यह कोई पटाखा जैसी वस्तु है। कुछ भी और संदिग्ध नहीं मिला है। इसकी अच्छी तरह से जांच की गई है। सीनियर डीएफसी ने कहा कि, घबराने की बात नहीं है।

पुणे रेलवे स्टेशन पर आवाजाही शुरू

सुबह 10:30 बजे पुणे रेलवे स्टेशन में बम जैसी चीज मिलने के बाद रेलवे प्रशासन एक्शन में आ गया। प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 को खाली करवाया गया। बम निरोधक दस्ते को सूचना दी  गई। बम निरोधक दस्ता सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा। खबर मिलते ही पुणे पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता भी पुणे रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने बताया कि, जो संदिग्ध चीज मिली है वो न तो जिलेटिन के छड़ें है और न ही किसी तरह की विस्फोटक चीज। इस बीच मिली ताजा जानकारी के अनुसार, पुणे रेलवे स्टेशन में आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई है। किसी भी तरह के खतरे से इंकार किया गया है। रेलवे प्रशासन और बम निरोधक दस्ते की सूझबूझ से भगदड़ जैसी स्थिती नहीं हुई। पुणे रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वालों ने भी राहत की सांस ली है।