लाइव टीवी

Karan Aujla Red Eyes: जमकर धमाल मचा रहा रन औजला का ‘रेड आईस’ गाना, अब तक मिले 54 करोड़ व्यूज

Updated Jul 29, 2020 | 17:00 IST

Karan Aujla Punjabi Song: करन औजला का ‘रेड आईस’ गाना जमकर धमाल मचा रहा है। अब तक गाने को 54 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

करन औजला ने अपने गाने ‘रेड आईस’ में बहुत ही उम्दा काम किया है। फैंस गाने की काफी तारीफ कर रहे हैं। गाने में देखा जा सकता है कि, गिन्नी कपूर को करन औजला एक दुकान के पास मिले जहां गिन्नी को उनसे प्यार हो जाता है। एक दिन गिन्नी ‌करन के ठिकाने पर पहुंच जाती है जहां उन्हें अवैध धंधे के बारे में पता चलता है। अगली सुबह जब करन चाय पी रहे होते हैं तभी गिन्नी वहां आती है और वह पुलिस को कॉल कर देती हैं। पुलिस के जाने के बाद करन गिन्नी का आईडी कार्ड उनके हाथ में थमा देते हैं। इससे यह पता चलता है कि करन को पहले से ही पता था कि गिन्नी पुलिस अधिकारी हैं और उनके अवैध धंधे को पकड़ने आईं हैं। यह रोमांटिक गाना सस्पेंस से भरा है जिसे करन और गुरलेज अख्तर ने गाया है।