लाइव टीवी

Parmish Verma Geet Grewal Engagement: जानिए कौन हैं पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा की मंगेतर गीत ग्रेवाल, कनाडा में लड़ चुकी हैं चुनाव

Parmish Verma, Geet Grewal
Updated Oct 16, 2021 | 19:46 IST

Parmish Verma Geet Grewal Engagement: पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल से सगाई की है। जानिए कौन हैं परमिश वर्मा की मंगेतर गीत ग्रेवाल...

Loading ...
Parmish Verma, Geet GrewalParmish Verma, Geet Grewal
Parmish Verma, Geet Grewal
मुख्य बातें
  • पॉपुलर पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा ने गीत ग्रेवाल से सगाई कर ली है।
  • परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल की सगाई कनाडा में हुई।
  • सगाई में परमिश वर्मा ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

मुंबई. पॉपुलर पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल से सगाई कर ली है। परमिश वर्मा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर सगाई की घोषणा की है। परमिश ने इस साल अगस्त में अपने  रिलेशनशिप की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक परमिश वर्मा और गीत ग्रेवाल की सगाई कनाडा में हुई। इस सगाई में केवल सीमित दोस्त और मेहमान ही शामिल हुए थे। सगाई में परमिश वर्मा ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, उनकी मंगेतर गीत ग्रेवाल हरे रंग के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। गीत ने एथनिक ज्वेलिरी से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

IsParmishVermaengagedwithGeetGrewal?

चुनाव में ले चुकी हैं हिस्सा
परमिश वर्मा की मंगेतर गीत ग्रेवाल कनाडा में रहती हैं। उन्होंने इस साल कनाडा में फेडरल चुनाव में  हिस्सा लिया था। हालांकि, वह ये कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार ब्रांड विस से आठ हजार वोटों से चुनाव हार गई थी। गीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ लीस्टर से बैचलर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की थी। 

परमिश ने दिया था साथ 
चुनाव प्रचार के दौरान परमिश वर्मा ने गीत का साथ दिया था। वह सोशल मीडिया पर गीत के फोटो और वीडियोज पोस्ट करते थे। उन्होंने लिखा कि उन्हें गीत पर गर्व है।

परमिश के अलावा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब जैसे सोनम बाजवा, नीरू बाजवा, लाडी चहल, जॉर्डन संधू ने भी सोशल मीडिया पर गीत ग्रेवाल का सपोर्ट किया था।