लाइव टीवी

पापा बनने वाले हैं परमीश वर्मा, पंजाबी सिंगर ने शेयर कीं पत्नी के बेबी शॉवर की तस्वीरें

Updated Jul 28, 2022 | 18:55 IST

Parmish verma wife geet baby shower: परमिश वर्मा ने शेयर की पत्नी के बेबी शॉवर की तस्वीरें। बेबी शॉवर की थीम पिंक थी। परमिश और गीत अपने बच्चे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
parmish and geet baby shower
मुख्य बातें
  • परमिश वर्मा ने शेयर की गीत के बेबी शॉवर की तस्वीरें
  • गीत ग्रेवाल के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
  • पिछले साल 21 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे थे परमिश

Parmish verma wife geet baby shower : पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा और उनकी पत्नी गीत ग्रेवाल जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शॉवर की फोटो शेयर की हैं। परमिश और गीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। परमिश अपनी पत्नी संग अक्सर तस्वीरें शेयर करते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं।

बेबी शॉवर के लिए पिंक थीम रखी गई थी। परमिश की पत्नी गीत पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ परमिश भी नजर आ रहे हैं।कपल की फोटो पर फैंस प्यार लूटा रहे हैं, साथ ही शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। गीत के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिख रहा है। फोटो में गीत बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं।

पढ़ें- वायरल हो रहा असमी शर्मा का नया वीडियो, कृष्णा के रूप में मोहा दर्शकों का मन

इंस्टाग्राम पर कपल ने शेयर की थी गुड न्यूज

कपल ने शादी के छह महीने बाद फैंस को गुड न्यूज दी थी। इस बात की जानकारी सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी थी। सिंगर ने पत्नी संग फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'हमें ये खबर बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम माता- पिता बनने वाले हैं। भगवान आपने हमारे जीवन में जो आशीर्वाद दिया है उसके लिए धन्यवाद, वाहेगुरु मेहर करे।'

2021 में परमिश और गीत ने लिए थे सात फेरे

परमिश वर्मा ने 21 अक्टूबर को 2021 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और कनाडाई पॉलिटिशयन गीत ग्रेवाल संग शादी के बंधन में बंधे थे। गीत और परमिश की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। इस रॉयल वेडिंग में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। सिंगर को 'गल नी कडनी', 'शाडा' जैसे गानों से पहचान मिली। परमिश वर्मा पंजाब के पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। सिंगर अक्सर अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं।