लाइव टीवी

खूबसूरती में बॉलीवुड को टक्कर देती हैं ये 5 पंजाबी एक्ट्रेसेस, खुद देख लीजिए दिलकश तस्वीरें

Beautiful Punjabi Actress
Updated Jan 10, 2021 | 14:52 IST

Beautiful Punjabi Actresses: खूबसूरती के मामले में ये 5 पंजाबी एक्ट्रेसेस बॉलीवुड को भी टक्कर देती हैं। देखें, खूबसूरत पंजाब अभिनेत्रियों की दिलकश तस्वीरें।

Loading ...
Beautiful Punjabi ActressBeautiful Punjabi Actress
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सोनम बाजवा और सिमरन कौर मुंडी

देश में बॉलीवुड के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों की फिल्म इंडस्ट्री भी हैं, जिनकी अपनी खासियत है। पंजाबी इंडस्ट्री भी अब धीरे-धीरे बुलंदी की तरफ बढ़ रही है। पंजाबी म्यूजिक और पंजाबी फिल्में लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं पंजाबी कलाकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धमाल मचा रहे हैं। पंजाबी सिनेमा की कई एक्ट्रेसेस हैं, जो इन दिनों अपने टैलेंट और खूबसूरत को लेकर छाई हुई हैं। खूबसूरती में ये एक्ट्रेसेस बॉलीवुड को टक्कर देती हैं। आइए आपको पंजाबी सिनेमा की ऐसी ही 5 अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

सोनम बाजवा

सोनम बाजवा का जन्म 16 अगस्त, 1989 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने साल 2013 में 'बेस्ट ऑफ लक' से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू  किया था। उन्होंने पंजाबी फिल्मों के अलावा तमिल फिल्म 'कप्पल' में भी काम किया है। सोनम ने अवॉर्ड विनिंग पंजाबी फिल्म 'पंजाब 1984' का हिस्सा रहीं, जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। सोनम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए एक बार पीटीसी पंजाबी सिनेमा अवॉर्ड्स में नोमिनेट किया जा चुका है।

नवनीत कौर ढिल्लों

पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट नवनीत कौर ढिल्लों पंजाबी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 2 वर्षीय  नवनीत का जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उन्होंने साल 2016 में अम्बरसरिया फिल्म से पंजाबी फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने दो हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 

सरगुन मेहता

एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने बहुत कम वक्त में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग नाम बनाया है। उन्होंने साल 2015 मे 'अंग्रेज' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद से वह अब तक 8 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने टीवी से फिल्मों की दुनिया का रुख किया था। 

सिमरन कौर मुंडी​

पंजाबी एक्ट्रेस सिमरन कौर मुंडी पूर्व फेमिना मिस इंडिया हैं। उनका जन्म 13 सितंबर, 1988 को मुंबई में हुआ था। साल 2011 में छोटे पर्दे पर 'जोर का झटका' रियलिटी शो में नजर आनी वाली सिमरन ने 2013 में पहली बार पंजाबी फिल्म में काम किया था। उनकी डेब्यू फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' थी। एक्ट्रेस दो हिंदी फिल्म में भी दिखाई दी थीं, जिनका नाम 'कुकू माथुर की झंड हो गई' और 'किस किस को प्यार करूं' है।
 

हिमांशी खुराना

हिमांशी खुराना पंजाबी सिनेमा की हॉट और बोल्ड अभिनेत्री हैं। उनका शुमार पंजाबी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस के में होता है। वह मौजूदा समय में पंजाबी म्यूजिक वीडियो में सबसे ज्यादा नजर आने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बेशुमार पंजाबी म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग की है। उन्होंने 'साड्डा हक' फिल्म से फिल्मों में एंट्री की थी। हिमांशी 'बिग बॉस' के सीजन 13 की प्रतिभागी रही हैं।