लाइव टीवी

Youtube ने डिलीट किया पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल का गाना रिहाई, जानें क्या है पूरा मामला

Updated Jul 09, 2022 | 12:24 IST

Punjabi singer Kanwar Grewal song Rihai deleted by YouTube: सोशल मीडिया पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने अपना गाना यूट्यूब से हटाए जाने की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि 'सामग्री अनुपलब्ध है। यह सामग्री सरकार की कानूनी शिकायत के कारण इस देश में उपलब्ध नहीं है।'

Loading ...
पंजाबी गाना।
मुख्य बातें
  • पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल सुर्खियों में हैं।
  • खबर है कि यूट्यूब द्वारा उनके गीत ‘रिहाई’ को हटा दिया है।
  • जानें क्या है पूरा मामला।

YouTube deletes Punjabi singer Kanwar Song: लोकप्रिय पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल सुर्खियों में हैं। खबर है कि यूट्यूब द्वारा उनके गीत ‘रिहाई’ को हटा दिया है, जिसमें सिख कैदियों की रिहाई का आह्वान किया गया है। जी हां, सोशल मीडिया पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने ये जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि 'सामग्री अनुपलब्ध है। यह सामग्री सरकार की कानूनी शिकायत के कारण इस देश में उपलब्ध नहीं है।' 

मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया है। फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुए बादल ने कहा, 'इस तरह के प्रतिबंध से भारत के बारे में गलत धारणा बन सकती है। हम हमारे संविधान में निहित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन होते नहीं देख सकते हैं।'

पढ़ें- रिलीज हुआ पंजाबी गाना 'रॉन्ग मैन', विशाखा की अदाओं ने बनाया दीवाना

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब यूट्यूब ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गीत ‘एसवाईएल’ को हटा दिया था। इस गीत को मूसेवाला की मौत के बाद रिलीज किया गया था। यूट्यूब ने सरकार की इसी तरह की शिकायत के बाद इसे हटा दिया था।

सुखबीर सिंह बादल सांसद भी हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को आगामी संसद सत्र में भी उठाएंगे। उन्होंने कहा, 'प्रसिद्ध कलाकार सिद्धू मूसेवाला द्वारा गाए गए गीत एसवाईएल पर प्रतिबंध के तुरंत बाद रिहाई गीत पर प्रतिबंध लगाया गया है जो उन पंजाबियों की आकांक्षाओं को भी दर्शाता है जो नहीं चाहते कि उनका पानी सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के माध्यम से हरियाणा की ओर जाये।'