लाइव टीवी

हनी सिंह का नया पंजाबी गाना 'गुड़ नालो इश्क मीठा' आउट, इस सॉन्ग का है रीमिक्स

Updated Jul 24, 2019 | 15:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पंजाबी सिंगर-रैपर हनी सिंह का नया पंजाबी गाना 'गुड़ नालो इश्क मीठा' रिलीज हुआ है। ये मलकीत सिंह के गाने का रीमेक है, जिसमें पहले मलाइका अरोड़ा नजर आईं थीं।।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Honey Singh
मुख्य बातें
  • हनी सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है
  • ये गाना मलकीत सिंह के पुराने सॉन्ग का रीमिक्स है
  • पुराने सॉन्ग में मलाइका अरोड़ा दिखी थीं

काफी समय तक ग्लैमर और म्यूजिक से दूर चल रहे सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने कुछ दिनों पहले अपने गाने  'मखना' से धमाकेदार कमबैक किया था। हनी सिंह का कमबैक सॉन्ग 'मखना' काफी हिट भी हुआ। हाल ही में रैप किंग हनी सिंह का नया भांगड़ा-हिप हॉप गाना 'गुड़ नालो इश्क मीठा' रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही गाने ने यूटयूब पर धूम मचा दी और महज चंद घंटों में ये गाना वायरल हो गया। 

यो यो हनी सिंह का नया गाना काफी एनर्जेटिक है। इस पूरे गाने में खास बात ये है कि इस गाने में हनी का स्वैग न सिर्फ सुरों के रूप में बल्कि उनके किलर डांस मूव्स के रूप में भी देखने को मिल रहा है। हनी ने 90 के दशक में मलाइका अरोरा स्टारर गाने 'गुड़ नाल इश्क मीठा' के क्लासिक ट्रैक को नए अंदाज में पेश किया है।

मलकीत सिंह के इस गाने 'गुड़ नालो इश्क मीठा' के पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस गाने को अभी कुछ दिनों पहले आई सोनम कपूर, अनिल कपूर और राजकुमार रॉव स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के लिए भी रीक्रिएट किया गया था। मलकीत सिंह का ये गाना उस फिल्म में भी उतना ही खूबसूरत लग रहा था जितना कि अपने ओरिजनल वर्जन में ये गाना खूबसूरत है। 

हनी सिंह का सॉन्ग 'गुड़ नालो इश्क मीठा' रिलीज होते ही तहलका मचा रहा है। यू्ट्यूब समेत पूरे सोशल मीडिया पर हनी अपने नए सॉन्ग 'गुड़ नालो इश्क मीठा' की वजह से छाए हुए हैं। करीब 4 मिनट लंबा ये गाना शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। इस गाने की लिरिक्स लिखने के साथ ही हनी सिंह ने इस गाने में परफॉर्म भी किया है। सॉन्ग 'गुड़ नालो इश्क मीठा' गाने में हनी सिंह के अलावा मलकीत सिंह भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि गुड़ नाल इश्क मीठा ओरिजिनल सॉन्ग को भी मलकीत सिंह ने ही गाया था। 
  
हनी सिंह ने पिछले कुछ सालों में कई ऐसे गाने गाए हैं, जो ऑल टाइम हिट गाने बन गए हैं। बता दें कि इससे पहले 2018 का साल भी पंजाबी मुंडे यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार साल रहा है। साल 2018 में हनी ने दिल चोरी, छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ और शाहिद कपूर पर फिलमाए गए सॉन्ग उर्वशी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। उम्मीद की जा रही है कि हनी सिंह अपने नए सॉन्ग 'गुड़ नालो इश्क मीठा' में अपनी अलग शैली और नए अंदाज की वजह से एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करेंगे।