लाइव टीवी

Punjabi Song: रिलीज होते ही यू-ट्यूब इस पंजाबी गाने ने मचाया धमाल, दर्शकों को आ रहा पसंद

Updated Jun 12, 2020 | 15:51 IST |

Punjabi Gaana: इन दिनों एक पंजाबी गाना यू-ट्यूब पर छाया हुआ है। दर्शक उनके इस नये गाने 'रोया सारी रात' को खूब पसंद कर रहे हैं।

Loading ...

RD Gill New Punjabi Gaana: बॉलीवुड गानों के साथ- साथ दर्शक रीजनल गानों को भी खूब पसंद कर रहे हैं। लोग अब भोजपुरी, हरियाणवी गानों के साथ पंजाबी गानों को भी सुनते और पसंद करते हैं। यही वजह है कि ये गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते है। हर मूड और हर महौल के लिए बने ये गानें दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। इन दिनों एक पंजाबी गाने ने यू-ट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। गाने का नाम है 'रोया सारी रात'। गाने के वीडियो में आरडी की गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर विदेश चली जाती है, जिस वजह से आरडी काफी दुखी हो जाते हैं। वो उन्हें याद करते हैं और भावुक हो जाते हैं। गाने के बोल दर्शकों की आंखे नम कर देने वाला है। इस गाने को दर्शक बहुत देख रहे हैं। आप भी देखें वायरल हो रहा ये गाना।