लाइव टीवी

Irshad Ryan का गाना 'पछताओगे' छू रहा दिल, जल्‍द नए गाने 'बेबसी' से मचाएंगे धूम

Updated Nov 11, 2021 | 11:19 IST |

Irshad Ryan New Song: अरिजीत सिंह और हिमेश रेशमिया के गाने 'वफा ने बेवफाई की है' से अपने संगीत सफर की शुरुआत करने वाले कलाकार इरशाद रयान का नया गाना बेबसी जल्‍द रिलीज होने वाला है।

Loading ...

Irshad Ryan New Song Bebasi Will release soon:अरिजीत सिंह और हिमेश रेशमिया के गाने 'वफा ने बेवफाई की है' से अपने संगीत सफर की शुरुआत करने वाले कलाकार इरशाद रयान का नया गाना बेबसी जल्‍द रिलीज होने वाला है। कुछ समय पहले अपने कवर सॉन्‍ग 'पछताओगे' (Pachtaoge) को लेकर चर्चा बटोरने वाले इरशाद रयान अब नए गाने बेबसी से धूम मचाने को तैयार हैं। उनके कवर सॉन्‍ग पछताओगे को भी सोशल मीडिया के साथ साथ यूट्यूब पर अच्‍छा खासा रेस्‍पांस मिला था। 

बता दें कि बेबसी एक मार्मिक रोमांटिक गाना होगा जिसे इरशाद ने गाया है और विवेक वर्मा ने कंपोज किया। इस गाने के बोल भी विवेक वर्मा और इरशाद ने ही मिलकर लिखे हैं। गाने को इरशाद पर ही फ‍िल्‍माया गया है। नवराज हंस, राजा हसन, कुमार राकेश, ऋतुराज मोहंती और अमन त्रिखा के साथ काम कर चुके कलाकार इरशाद ने बेहद कम उम्र में संगीत जगत में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। 

झारखंड के देवघर में जन्मे इरशाद ने दुबई, सऊदी अरब, थाईलैंड और श्रीलंका में संगीत के लाइव कार्यक्रम किए हैं। वह अरिजीत सिंह के चार्टबस्टर गीत 'वफा ने बेवफाई की है' से स्‍क्रीन डेब्‍यू भी कर चुके हैं। वह विक्‍की कौशल की फ‍िल्‍म Love per Square Foot में काम कर चुके हैं, साथ ही  फिल्म डैडी में साजिद-वाजिद की जोड़ी को असिस्ट कर चुके हैं।