लाइव टीवी

Shehnaaz Gill Punjabi Song:9 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है शहनाज गिल का पंजाबी गाना Yaari

Updated May 31, 2020 | 23:21 IST |

Shehnaaz Gill Yaari Song: पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज कौर गिल के गाने यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। शहनाज गिल के गाने यारी नौ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यहां देखें गाने का वीडियो...

Loading ...

Shehnaaz Gill Punjabi Song: पंजाब की कटरीना कैफ और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पंजाबी गाने यूट्यूब पर धमाल मचाते हैं। इनमें से एक गाना है यारी। आपको बता दें कि शहनाज पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सिंगर्स की म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकीं हैं। 

शहनाज गिल का ये गाना साल 2017 में रिलीज हुआ था। इस गाने को अभी तक नौ करोड़ 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में शहनाज गिल पंजाब के मशहूर सिंगर गूरी के साथ नजर आई थीं। 

शहनाज गिल इस वीडियो में कॉलेज गर्ल के किरदार में नजर आईं थीं। इस गाने में शहनाज गिल ने धमाकेदार डांस भी किया है। इस गाने को सिंगर गुरी ने ही अपनी आवाज दी है। गाने में एमी विर्क का भी स्पेशल अपीरियंस है।