लाइव टीवी

Gurdaas Maan Song: गुरदास मान का सदाबहार गाना मखणां, श्वेता तिवारी ने दिखाई दिलकश अदाएं

Updated Nov 14, 2020 | 14:30 IST |

Gurdaas Maan Song Makhna: मखणां गाने में गुरदास मान का नया रूप देकर दर्शकों ने उनकी बहुत तारीफ की है। अपने गाने से गुरदास मान ने सभी दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है।

Loading ...

Gurdaas Maan Song Makhna: मशहूर गायक गुरदास मान दर्शकों के दिलों में बसते हैं। उनके गाने सुनने के लिए फैंस बेताब रहते हैं, वह जब भी अपने नए गाने लेकर आते हैं लोगों की जुबान पर उनके गाने छप जाते हैं। उनका गाना मखणा ने लोगों का दिल जीत लिया है। गाने में उनकी आवाज लोगों को बहुत भा रही है।

मखणा गाने में गुरदास मान ने ना ही सिर्फ गाया है बल्कि अपने डांस से लोगों का मनोरंजन भी किया है। इस गाने में श्वेता तिवारी उनके वाइफ का किरदार निभा रही हैं। गुरदास मान अपनी शादी की सालगिरह के दिन बाहर जा रहे होते हैं जिससे श्वेता नाराज होती हैं।

श्वेता की नाराजगी दूर करने के लिए गुरदास मान उनके लिए बहुत मधुर गाना गाते हैं और पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं। गुरदास मान का यह गाना आपको जरूर सुनना चाहिए। आपको बता दें इस गाने को गुरदास मान ने खुद लिखा है और जितेंद्र शाह ने म्यूजिक दिया है।