लाइव टीवी

Guri New Song: नेहा शर्मा के लिए गुरी लाए हैं लैंबोरगिनी कार, जानिए क्यों ठुकराया कार में बैठने का प्रपोजल

Updated Nov 27, 2020 | 12:58 IST |

गुरी और नेहा शर्मा अपने नए गाने लैंबो कार के वजह से सोशल मीडिया पर छा रहे हैं। गाने में गुरी और नेहा शर्मा के मस्ती भरे अंदाज को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और सिमर अपनी आवाज के वजह से लोगों की तारीफ लूट रही हैं।

Loading ...

पंजाबी सिंगर गुरी, सिमर कौर और यंगिस्तान फिल्म की लीड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपने नए गाने लैंबो कार में एक साथ दिखे हैं। यह गाना युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। गुरी और सिमर अपने आवाज के बदौलत दर्शकों को बहुत एंटरटेन कर रहे हैं, वहीं नेहा शर्मा के एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने में गुरी और नेहा शर्मा नए अंदाज में दिखे हैं जहां गुरी नेहा को अपनी नई लैंबो कार में बैठाने के लिए बेताब हैं। दूसरी ओर नेहा शर्मा अपने मां का बहाना बनाते हुए गुरी को अपने पीछे ना आने के लिए मना कर रही हैं। इस गाने में नेहा शर्मा अपने अलग-अलग ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही हैं, गुरी के ड्रेसिंग स्टाइल को भी फैंस ने खूब पसंद किया है। लैंबो कार गाने का लोकेशन बहुत प्यारा है, इस गाने का म्यूजिक आपको खुश कर देगा। गुरि ने इस गाने को लिखा है, गाया है और कंपोज किया है। सुख्खे ने गाने में म्यूजिक दिया है। आप यह गाना यहां सुन सकते हैं।