लाइव टीवी

Latest Punjabi Song: हिमांशी खुराना का नया पंजाबी गाना तमाशा रिलीज, छा गए सिंगर मार्शल सहगल

Updated Jun 07, 2020 | 17:25 IST |

Latest Punjabi Song: पंजाबी सिंगर मार्शल सहगल अपने गानों से लोगों के दिलों में राज करते हैं। हालिया रिलीज उनका नया गाना भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Loading ...

Latest Punjabi Song: पंजाबी सिंगर मार्शल सहगल का नया गाना 'तमाशा' हाल ही रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो में हिमांशी खुराना और रोनी सिंह है। वीडियो में पति पत्नी का रोल प्ले कर रहे हिमांशी खुराना और रोनी सिंह एक-दूसरे के साथ बहुत खुश होते हैं। लेकिन, रोनी सिंह को किसी और से प्यार हो जाता है और वो अपनी पत्नी को तलाक देकर गर्लफ्रेंड के पास लौट जाते हैं। तभी उनकी गर्लफ्रेंड भी उन्हें ये कहकर छोड़ देती हैं के तुम उसके नहीं हो सके तो मेरे कैसे हो सकते हो। गाने के अंत में रोनी सिंह अकेले रह जाते हैं। गाने को बोल दिल को छू जाने वाले हैं, जिसे मार्शल सहगल ने ही लिखा है। आपको बता दें कि गाने का संगीत गौरव देव और कार्तिक देव का है। हाल ही रिलीज इस गाने को अबतक 2,266,114 बार देखा जा चुका है।