लाइव टीवी

जिगर और गुलरेज अख्तर के इस गाने को एक दिन में मिले 20 लाख से ज्यादा व्यूज, देखें [VIDEO]

Updated Jan 17, 2021 | 21:03 IST |

जिगर और गुलरेज अख्तर का नया गाना हवा औन दे इंटरनेट पर रिलीज हो गया है। गाने में निकीत ढिल्लों ने जिगर की गर्लफ्रैंड का रोल निभाया है। वहीं गाने को अब तक 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Loading ...

जिगर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर और सिंगर हैं। जिगर अपनी जोरदार आवाज के साथ जबरदस्त एक्टिंग को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में जिगर का नया गाना हवा औन दे इंटरनेट पर रिलीज हुआ है। जिसने धमाल मचा दिया है। जिगर निकीत ढिल्लों की खूबसूरती को देख फिदा हो जाते हैं। गाने में जिगर का दबंग अंदाज देख निकीत को भी जिगर से प्यार हो जाता है। गाने को मजेदार तरीके से फिल्माया गया है।

निकीत गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिगर का दबंग अंदाज दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं गाने को एक दिन में 20 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जो गाने की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। इस गाने को जिगर और गुलरेज अख्तर ने अपनी शानदार आवाज दी है। गाने के बोल रोनी अजनली और गिल मचराय ने लिखा है। जबकि म्यूजिक देशी क्रियू ने दिया है।