लाइव टीवी

New Punjabi song 2020 : करन औजला का दिल छू लेने वाला नया गाना चिट्ठियां हो गया है रिलीज, देखें वीडियो

Updated Nov 12, 2020 | 11:42 IST |

करन औजला और तनु ग्रेवाल का नया गाना चिट्ठियां दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

Loading ...

डोन्ट लुक, चिट्टा कुर्ता, रेड आइज और ना ना ना जैसे कई सुपरहिट गाने देने वाले करन औजला अब अपने नए गाने चिट्ठियां में नजर आए हैं। गाने में उनके तेवर वाले अंदाज को देखकर फैंस ने उनकी बहुत तारीफ की है। इस गाने में तनु ग्रेवाल को फिचर किया है जो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। करन औजला का गाना कई युवाओं को इंस्पायर कर रहा है कि प्यार में धोखा मिलने के बाद बर्बाद होने से अच्छा है अपने करियर पर ध्यान दें। इसी कंसेप्ट पर आधारित करन औजला का यह गाना है। तनु ग्रेवाल से धोखा मिलने के बाद वह अपने करियर पर फोकस करते हैं। तनु ने रिश्ता तोड़ कर जाते समय करन औजला को एक चिट्ठी दिया था जिसमें उन्होंने करन औजला के फ्यूचर के लिए ऑल द बेस्ट लिखा था। जब करन अपने करियर में बहुत आगे बढ़ गए तब उन्होंने वही चिट्ठी तनु को वापस दे दी। यह गाना यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने को करन औजला ने लिखा है और गाया है वहीं देसी क्रू ने म्यूजिक दिया है। यह गाना आप यहां सुन सकते हैं।