लाइव टीवी

Maninder Dhaliwal, Gurlez Akhtar- Zimidar Mehkma: महिंदर धालिवाल और गुरलेज का नया गाना र‍िलीज, देखें वीड‍ियो

Updated Jul 09, 2020 | 14:28 IST |

Maninder Dhaliwal, Gurlez Akhtar- Zimidar Mehkma: 8 जुलाई 2020 को मनिंदर धालिवाल और गुरलेज अख्तर का जमीदार महकमा रिलीज हुआ है। इस गाने में मंदीप धामी काफी हॉट नजर आ रही हैं।

Loading ...

'गुलाब', 'सूरमा' जैसे हिट गाने देने के बाद अब मनिंदर धालीवाल का एक और गाना यूट्यूब पर 8 जुलाई को रिलीज हो गया है, इस गाने में मनिंदर धालीवाल को उनके सह कलाकार मनदीप धामी के साथ एक दमदार अवतार में देखा जा रहा है। मनिंदर और मनदीप की जोड़ी गाने में काफी अच्छी नजर आ रही है, गाने में दोनों की जुगलबंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही इस गाने में मंदीप धामी भी नजर आ रही हैं जिनका हॉट लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं इस गाने को लिखा और गाया है मनिंदर धालिवाल ने जिनका खूबसूरती से साथ दे रही हैं गुरलेज अख्तर। गुरलेज अख्तर पंजाबी गानों में प्लेबैक सिंगर हैं, इन्होंने अपना डेब्यू सुखविंदर सुखी के साथ किया था जो कि एक फेमस पंजाबी सिंगर हैं। ‌तब से गुरलेज कई फेमस पंजाबी सिंगर्स के साथ गाती आ रही हैं।