लाइव टीवी

Mannat Noor New Song: इश्क में झूमती पंजाबी गायिका मन्नत नूर का ये अंदाज, देखकर रंग में रंग जाएंगे आप भी

Updated Jun 16, 2020 | 15:05 IST |

Mannat Noor New Song: पंजाबी गायिका मन्नत नूर ने अबतक कई गाने गाएं हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब उनका नया गाना 'तेरा इश्क' भी यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

Loading ...

Mannat Noor New Song: पंजाबी गायिका मन्नत नूर का हाल ही एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है- 'तेरा इश्क'। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह इश्क में डूबी मन्नत नूर झूमती हुई नजर आती हैं। प्यार के रंग में रंग कर उनकी पुरी दुनिया रंग- बिरंगी हो जाती है। अपनी सुध भूलकर वो बस अपने प्रेमी की सलामती की दुआ मांगती है। गाने के बोल वाकई दिल को छू जाने वाले हैं। मन्नत नूर का सादगी भरा अंदाज और प्रेम के प्रति उनका समर्पण दर्शकों का दिल जीत लेगा। आपको बता दें इस गाने के बोल पवितर पित्ता ने लिखे हैं। गाने का संगीत गुरमीत सिंह का है। हाल ही आए मन्नत नूर के इस गाने को 107,005 बार देखा जा चुका है। मन्नत नूर पहले ही - रेशमी चुन्नी, लौंग लाची, चुन्नियां और गुलाबी पानी जैसे कई हिट गानों से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।