लाइव टीवी

New Punjabi Song: Deep Samvaad के लेटेस्ट गाने ने किया फैंस को इमोशनल, यहां देखें 'Ik Pal' का वीडियो

Updated Aug 30, 2021 | 16:24 IST |

Deep Samvaad New Punjabi Song: पंजाब के जाने-माने गायक दीप संवाद का नया गाना इक पल रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Loading ...

Deep Samvaad New Punjabi Song Ik Pal: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक दीप संवाद (Deep Samvaad) अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आए हैं। हाल ही में दीप संवाद का 'इक पल' (Ik Pal) गाना रिलीज हुआ है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अवंतिका और हरी नलवा को फीचर किया गया है। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। गाने में अवंतिका और हरी नलवा के बीच प्यार को देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे को यह बताना चाहते हैं कि एक दूसरे के बिना इनका जीना मुश्किल हो जाएगा। इस खूबसूरत गाने को आजाद ने लिखा है और म्यूजिक दिया है वहीं दीप संवाद ने गाया है।