लाइव टीवी

Punjabi Gana 2020: पंजाबी सिंगर निक का नया गाना Nakhre Tere हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Updated Jun 06, 2020 | 14:17 IST |

Punjabi Gana 2020: पंजाबी सिंगर निक के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। अब उनका नया गाना 'नखरे तेरे' भी दर्शकों को काफी भा रहा है।

Loading ...

Punjabi Gana 2020: पंजाबी गानों का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिलता है। यही वजह है कि इन गानों की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। अब पंजाबी सिंगर निक एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका टाईटल है- 'नखरे तेरे'। गाने के वीडियो में निक के साथ प्रियंका खेरा भी हैं। गाने में दोनों के प्यार और मिठी तकरार को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है। दोनों की जोड़ी गाने में कमाल की है। आपको बता दें कि इस गाने को निक ने खुद ही लिखा है। गाने को संगीत रोक्स ए ने दिया है। पंजाबी गानों के शौकीन लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।