लाइव टीवी

Latest Punjabi Song: पंजाबी सिंगर रॉक्स-ए का नया गाना Bacheyan Wangu हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Updated Jun 03, 2020 | 15:27 IST |

Latest Punjabi Song: पंजाबी सिंगर रॉक्स- ए का नया गाना 'बचेयां वांगु' इनदिनों काफी धमाल मचा रहा है। पंजाबी गानों के शौकीन दर्शक इस गाने के खूब देख रहे हैं।

Loading ...

Latest Punjabi Song: पंजाबी सिंगर रॉक्स- ए का नया गाना 'बचेयां वांगु' (Bacheyan wangu) हाल ही रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो में काव्वी रियाज नजर आ रहे हैं और खास बात ये है की गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। गाने में लव ट्रिएंगल को दिखाया है। काव्वी रिायज इस गाने में अपने बचपन के प्यार को छोड़कर किसी और के इश्क में पड़ जाते हैं और उनके बचपन की वो दोस्त उनको उनकी नयी गर्लफ्रेंड से मिलाने की कोशिश करती है। हालांकि गाने के अंत में दोनों को अपने प्यार का अहसास हो जाता है और वो एक हो जाते हैं। आपको बता दें सिंगर रॉक्स- ए के इस गाने को संगीत भी उन्होंने खूद ही दिया है। गाने को डायरेक्ट रेगन दादू ने किया है। आपको बता दें कि सिंगर रॉक्स- ए पहले ही बतौर सिगंर परछावां गाने से अपनी पहचान बना चुके हैं।