लाइव टीवी

Punjabi Song: दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं खुशी पंजाबन और नूर, देखें ये पंजाबी वीडियो

Updated Dec 12, 2020 | 16:01 IST |

लंबे समय बाद फिर से दर्शकों को देखने को मिलेगी खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी की प्यारी जोड़ी। के वी सिंह का नया पंजाबी गाना सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल।

Loading ...

Latest Punjabi Song: जट्टी दा क्रश, मूवी और मन जा वे जैसे तमाम सुपरहिट गाने देने के बाद के वी सिंह अब अपने नए गाने तेरी सरदारनी में दिखे हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर यह गाना तीसरे नंबर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है वहीं अब तक इस गाने को 3.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों के बीच में यह गाना बहुत पॉपुलर हो रहा है जिसमें टिक टॉक की फेमस जोड़ी खुशी पंजाबन और विवेक चौधरी दिख रहे हैं। खुशी और विवेक के साथ इस गाने में पंजाब की जानी-मानी एक्ट्रेस नूर ने भी काम किया है। गाने में देखा जा सकता है कि खुशी और नूर बहने होती हैं जिनकी शादी दो भाई विवेक और केवी सिंह से तय हो जाती है। खुशी पंजाबन और नूर दुल्हन के गेटअप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।