लाइव टीवी

Resham Singh Anmol, Prabh Grewal- Gore Hatt: रेशम सिंह अनमोल का नया गाना हुआ यूट्यूब पर रिलीज, देखें वीडियो

Updated Jul 22, 2020 | 13:45 IST |

Resham Singh Anmol, Prabh Grewal- Gore Hatt: यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा है रेशम सिंह अनमोल का गाना, उनके दमदार आवाज को भी बहुत पसंद किया जा रहा है, साथ ही में उनके एक्टिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया।

Loading ...

Gore Jatt Punjabi VIDEO song: 11 साल की उम्र से रेशम सिंह अनमोल ने अपने कैरियर की शुरुआत की, उनका पहला परफॉर्मेंस जाने माने गायक सुरिंदर शिंदा के साथ था। महज 3 साल की उम्र में रेशम ने अपने पिता को खो दिया था। वह कुलदीप मानक से प्रेरित हैं, आपको बता दें कि कुलदीप मानक ने ही रेशम को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस किया था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि रेशम सिंह अनमोल एक लाइव स्टेज परफॉर्म भी हैं, और उनको 'किंग ऑफ लाइव स्टेज' के नाम से भी जाना जाता है। वह 'आवाज पंजाब दी 3' के फाइनलिस्ट रहे हैं, और उनके पास अब तक 243 ट्रॉफियां हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इस गाने में उनकी आवाज को काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही में उनकी और प्रभ की जोड़ी को खूब सराहा जा रहा है।