लाइव टीवी

Latest Punjabi Song 2020 : शैरी मान के नए पंजाबी गाने '4 सहेलियां' ने मचाई धूम, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Updated May 04, 2020 | 18:14 IST |

Punjabi Song: पंजाबी गायकों में शैरी मान एक जाना माना नाम हैं। उनके गाने रिलीज होते ही दर्शकों के फेवरेट गानों की लिस्ट में शुमार हो जाते हैं। हालिया रिलीज नया गाना 4 सहेलियां भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है....

Loading ...

Latest Punjabi Song: पंजाबी सिंगर शैरी मान कई शानदार गानों से दर्शकों को अपना बना चुके हैं। लोग उनके गानों को सुनते ही थिरकने लगते हैं। अबतक शैरी मान ने - बर्थ डे गिफ्ट, रेस्पॉन्स और दिल दा दिमाग जैसे गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया हैं। फिलहाल, शैरी मान एक नया गाना लेकर आए हैं जिसका टाइटल है- '4 सहेलियां'। गाने के वीडियो में शैरी मान के साथ सुख त्रेहान भी हैं। गाने में शैरी मान की आदतों से परेशान होकर सुख त्रेहान भी अपनी सहेलियों के साथ एंजॉय करती नजर आती हैं। प्यार और तकरार पर बना ये गाना बहुत ही खूबसूरत है और इसमें  शैरी मान और सुख त्रेहान की जोड़ी भी कमाल की दिखाई गई है। बता दें गानें में एक्टिंग के साथ ही इस गाने को गाया भी शैरी मान ने ही है। गाने के बोल बालजीत ने लिखे हैं और इसे संगीत गिफ्ट रूलर्स ने दिए हैं। गाने को डायरेक्ट जश्न ननार्थ ने किया है।