लाइव टीवी

Sidhu Moose Wala song Jailaan: सिद्धू मूसे वाला का फ‍िल्‍म डेब्‍यू, देखें उनकी पहली फ‍िल्‍म का पहला गाना जेलान

Updated Sep 03, 2021 | 11:10 IST |

Sidhu Moose Wala song Jailaan: पंजाबी गायकी का लोकप्र‍िय नाम सिद्धू मूसे वाला अब फ‍िल्‍मों में कदम रख रहे हैं। मूसा जट्ट नाम की फ‍िल्‍म का पहला गाना जेलान र‍िलीज के साथ ही ह‍िट हो गया है।

Loading ...

Sidhu Moose Wala song Jailaan: सिद्धू मूसे वाला की पहली फ‍िल्म का पहला गीत, 'जेलान' टाइम्स म्यूजिकने रिलीज कर दिया। इस गाने को सिद्धू मूसे वाला ने लिखा, कंपोज और गाया है और म्यूजिक द किड ने दिया है। सिद्धू मूसे वाला का नया एल्बम 'मूसटेप' छोटे पर्दे पर बहुत हिट हो गया। अपना रंग जमाने के लिए अभी बड़े परदे पर आ रहे हैं।
 
वह अब एक ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्म 'मूसा जट्ट' से अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सिनेमाघरों में 01 अक्टूबर 2021 को रिलीज हो रही हैं। मूसा जट्ट का संगीत सौ फीसदी दमदार होने वाला है। एल्बम के पांच में से तीन गाने सिद्धू मूसे वाला के नए गाने हैं। 'मूसा जट्ट' का पहला ट्रैक 'जेलान' टाइम्स म्यूजिक पर अब आउट हो गया है और इसके चारों तरफ चर्चा हो रही है।

फिल्म और एल्बम के बारे में बात करते हुए, सिद्धू मूसे वाला ने कहा, क‍ि मूसा जट्ट मेरी पहली फिल्म है और मैं इस टीम का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मूसा जट्ट का एल्बम मेरे लिए बहुत खास है और मैं टाइम्स म्यूजिक के साथ जुड़कर वास्तव में खुश हूं। वहीं टाइम्स म्यूजिक के सीओओ मंदार ठाकुर ने कहा क‍ि मुझे बहुत ख़ुशी है क‍ि सिद्धू मूसे वाला ने अपनी पहली फिल्म का एल्बम रिलीज़ करने के लिए टाइम्स म्यूजिक को चुना। वह पंजाबी संगीत उद्योग के अब तक के सबसे महान कलाकारों में से एक हैं।

'जेलान' टाइम्स म्यूज़िक की विशेष रिलीज़ है और टाइम्स म्यूज़िक के YouTube चैनल पर देखने/सुनने के लिए उपलब्ध है। यह आपके आनंद लेने के लिए सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।